scriptArrest warrant: कोलकाता की अदालत ने शशि थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वांरट, जानिए क्यों… | Why Calcutta court issuesd arrest warrant against Shashi Tharoor | Patrika News

Arrest warrant: कोलकाता की अदालत ने शशि थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वांरट, जानिए क्यों…

locationकोलकाताPublished: Aug 13, 2019 04:35:24 pm

हिंदू पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस नेता पर बयान देने का मामला

Kolkata West bengal

कोलकाता की अदालत ने शशि थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वांरट, जानिए क्यों…

कोलकाता

कोलकाता के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पिछले साल भाजपा पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा था कि यदि लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनाने जैसे हालात पैदा कर देगी। तिरूवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा।
शशि थरूर के इस बयान के खिलाफ वकील सुमीत चौधरी की ओर से दाखिल मामले में मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के दौरान थरूर को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया। इससे पहले उनके खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया था।
शशि थरूर के उक्त बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बड़ा बवाल मचा था। भाजपा के हमलावर होने के बाद थरूर के बयान से कांग्रेस ने भी पल्ला झाड़ लिया था। कांग्रेस ने अपने नेताओं को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी थी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि बीते चार सालों में मोदी सरकार ने विभाजन, कट्टरता, घृणा, असहिष्णुता और ध्रुवीकरण का माहौल बना दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस, भारत की बहुलता भरी सभ्यता, विविधता, विभिन्न धर्म एवं संप्रदायाओं में सद्भाव की हिमायती रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो