कोलकाता

Alliance politics: क्यों नजदीक आने लगे कांग्रेस और तृणमूल

भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार की सबसे बड़ी विरोधी शक्ति बनकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली में दस्तक देने से पहले पहले कांग्रेस और इससे टूट कर बनी तृणमूल कांग्रेस के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। भाजपा के खिलाफ दोनों के बीच गठबंधन होने की सुगबुगाहट भी शुरू हो हो गई है।

कोलकाताJul 25, 2021 / 02:30 am

Manoj Singh

Alliance politics: क्यों नजदीक आने लगे कांग्रेस और तृणमूल

गठबंधन की संभावना जगी

कोलकाता
भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार की सबसे बड़ी विरोधी शक्ति बनकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली में दस्तक देने से पहले पहले कांग्रेस और इससे टूट कर बनी तृणमूल कांग्रेस के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। भाजपा के खिलाफ दोनों के बीच गठबंधन होने की सुगबुगाहट भी शुरू हो हो गई है। सूत्रों ने बताया कि 26 जुलाई से अपने दिल्ली दौरे को दौरान ममता बनर्जी सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगी और भाजपा के विरोधी में गठबंधन करने के बारे में बातचीत करेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में आमंत्रित किया है।
विपक्ष की एक जुटता लोगों की मांग
प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि सोनिया गांधी ने कई मुद्दों पर अलोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए कई बैठकें बुलाई। उनमें टीएमसी ने भाग नहीं लिया। लेकिन अब देश के लोग सभी विपक्षी ताकतों को एकजुट देना चाहते हैं। भाजपा विरोधी दलों को एक बैनर तले लाने की पहल कर रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने सभी भाजपा विरोधी दलों से सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक जुट होने का अह्लान किया।
तृणमूल-कांग्रेस की नज़दीकियां बनी वामदलों की परेशानी
कांग्रेस और तृणमूल से बढ़ती नजदीकियां वामदलों विशेषकर माकपा के लिए सिरदर्द बन गई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन कर बंगाल विधानसभा चुनाव लड़े वामदल केन्द्र में भाजपा और बंगाल में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस, दोनों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और तृणमूल का गठबंधन होने पर बंगाल में वामदलों के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। माकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि केंद्र में भाजपा को रोकना बहुत जरूरी है। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं बरती जा सकती। इसी तरह राज्य में तृणमूल का विरोध भी जरूरी है। वाम दल इसे जारी रखेंगे और कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रखना चाहते हैं।

Home / Kolkata / Alliance politics: क्यों नजदीक आने लगे कांग्रेस और तृणमूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.