scriptलोकसभा चुनाव 2019 : क्यों बंगाल में जनतंत्र नहीं ‘‘गन-तंत्र ’’ है कायम | Why is not democracy in Bengal "gun-system" is permanent | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 : क्यों बंगाल में जनतंत्र नहीं ‘‘गन-तंत्र ’’ है कायम

locationकोलकाताPublished: Apr 20, 2019 07:36:28 pm

Submitted by:

Manoj Singh

राजनाथ बोले, वाम मोर्चा की तरह तृणमूल सरकार कर रही है हिंसा की राजनीति
चुनाव बाद देख लेने की गृहमंत्री ने दी धमकी
 

kolkata west Bengal

लोकसभा चुनाव 2019 : क्यों बंगाल में जनतंत्र नहीं ‘‘गन-तंत्र ’’ है कायम

चुनावी रैली में आए लोगों से राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बड़ा डमाडोल है। राज्य में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि यहां ‘‘गन-तंत्र ’’ कायम है। आए दिनों राज्य भर में राजनीतिक हिंसाएं और हत्याएं हो रही हैं। पहले यहां हिंसा की घटनाओं और हत्याओं को वाम मोर्चा की सरकार अंजाम दिलाती रही हैं और अब यह काम ममता बनर्जी की सरकार कर रही हैं। इससे डरने की कोई बात नहीं है। जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं हमला करने वालों हम देख लेंगे। उनका पूरा हिसाब किया जाएगा।

कोलकाता

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के जामाने की तरह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के शासन के दौरान भी हिंसा की राजनीति जारी होने का आरोप लगाया और जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को देख लेने की धमकी भी दी।

हावड़ा जिला के उलूबेडय़ा लोकसभा क्षेत्र स्थित आमता में आयोजित चुनावी रैली में आए लोगों से राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बड़ा डमाडोल है। राज्य में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि यहां ‘‘गन-तंत्र ’’ कायम है। आए दिनों राज्य भर में राजनीतिक हिंसाएं और हत्याएं हो रही हैं। पहले यहां हिंसा की घटनाओं और हत्याओं को वाम मोर्चा की सरकार अंजाम दिलाती रही हैं और अब यह काम ममता बनर्जी की सरकार कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इससे डरने की कोई बात नहीं है। जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं हमला करने वालों हम देख लेंगे। उनका पूरा हिसाब किया जाएगा।

इस दौरान बंगाल को कांग्रेस नीत यूपीए की पूर्व केन्द्री से अधिक रकम देने का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने रैली में आई भीड़ से कहा कि बंगाल की पूर्व वाम मोर्चा सरकार की तरह ममता बनर्जी राज्य के लोगों को धोखा दे रही है। तृणमूल कांग्रेस मां, मांटी, मानुष का नारा लगाकर सत्ता में आयी थी, लेकिन उसके सत्ता पर काबिज होने के बाद राज्य की मां, मांटी और मानुष खतरे में पड़ गए हैं। बंगाल की जनता यह अब समझ भी रही है। वह तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर देगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बंगाल के विकास के लिए को दो लाख 40 हजार करोड़ रुपये दिये गये हैं। यह शायद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भूल चुकी है। यूपीए सरकार के शासनकाल में भी इतनी बड़ी राशि नहीं दी गयी थी।

बंगाल सरकार नहीं दी किसानों की सूची

राजनाथ सिंह नेे ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की सूची उन लोगों को अब तक नहीं दी गयी है, लेकिन किसान भाइयों को इससे घबड़ाने की जरूरत नहीं है। चुनाव जीत जाने के बाद हमलोग लिस्ट लेकर रहेंगे और दो हेक्टयर से कम जमीन रखने वाले किसानों को छह हजार रुपये दिये जायेंगे। इसके साथ ही किसानों को तीन हजार रुपये पेंशन भी दिये जायेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि साल 2030 तक भारत तीन टॉप देशों की सूची में शामिल हो जायेगा। अब भारत कमजोर देश नहीं रहा। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में ही तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों को समझ में आ गया है कि जनता किसे वोट दी है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो