scriptसांसद मनोज तिवारी ने क्यों की बंगाल सरकार की तारीफ जाने | why MP Manoj tiwari thanks the bengal goverment | Patrika News

सांसद मनोज तिवारी ने क्यों की बंगाल सरकार की तारीफ जाने

locationकोलकाताPublished: Sep 22, 2019 09:24:56 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

सांसद मनोज तिवारी ने क्यों की बंगाल सरकार की तारीफ जाने

सांसद मनोज तिवारी ने क्यों की बंगाल सरकार की तारीफ जाने

सांसद मनोज तिवारी ने क्यों की बंगाल सरकार की तारीफ जाने

सांसद मनोज तिवारी ने क्यों की बंगाल सरकार की तारीफ जाने

कोलकाता
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सांसद व भोजपुरी सिनेमा स्टार मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल सरकार की जमकर तारीफ की। वे शनिवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भोजपुरी फिल्मों के कार्यक्रम में उपस्थित थे। मनोज तिवारी ने कहा कि इस राज्य से मेरा बहुत पुराना नाता है। वे बंगाल की मिट्टी का नमन करते हैं। भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एण्ड स्टेज अवार्ड 2019 में सम्मानित होने बाद उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोजको का भरपूर सहयोग किया है। वे बंगाल सरकार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके करियर की शुरुआत कोलकाता से ही हुई थी। वे मुम्बई या दिल्ली कहीं भी रहें, पश्चिम बंगाल में जब भी कोई उन्हें बुलाता है। वे ना नहीं कर पाते हैं। जरूर आते है। भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व अभिनेत्रियों को बंगाल में काफी सम्मान मिलता है। मै उम्मीद जताता हूं। यह सम्मान हमेशा मिलता रहेगा। कार्यक्रम में बांग्ला बोलकर भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने जता दिया कि भोजपुरी के साथ साथ वे बांगला भाषा को भी जानते है। नमस्कार कोलकाता, अपानारा केमन आचेन, कहकर सबका दिल जीत लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो