scriptअवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को जलाकर मारा | Wife burnt to death for protesting illegal relationship | Patrika News

अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को जलाकर मारा

locationकोलकाताPublished: Sep 17, 2019 04:31:59 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के घोषपाड़ा इलाके में अवैध सम्बंध का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को जलाकर मार डाला। मृतका का नाम शिखा साव और आरोपी का नाम तापस साव है। शिखा पिछले एक सप्ताह से झुलसी हुई हालत में कैनिंग महकमा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। सोमवार तडक़े उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को जलाकर मारा

अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को जलाकर मारा

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के घोषपाड़ा इलाके में अवैध सम्बंध का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को जलाकर मार डाला। मृतका का नाम शिखा साव और आरोपी का नाम तापस साव है। शिखा पिछले एक सप्ताह से झुलसी हुई हालत में कैनिंग महकमा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। सोमवार तडक़े उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले उनका परिवारवालों की पसंद से विवाह हुआ था। लेकिन शादी के बाद उनके रिश्ते खराब हो गए। आरोप है कि तापस पत्नी को आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया करता था। मृतका के मायकेवालों के अनुसार शादी के बाद उन्हें तापस के अवैध सम्बंध के बारे में पता चला था। जिसे लेकर दम्पत्ती के बीच विवाद होता रहता था।

पिछले सप्ताह भी पति-पत्नी के झगड़े की आवाज बाहर तक आ रही थी। अचानक स्थानीय लोगों ने शिखा के चिल्लाने की आवाज सुनी। घर के अंदर गए तो शिखा को आग में झुलसते हुए पाया। स्थानीय लोगों को देखकर तापस वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका के माता-पिता के लिखित शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने गत शनिवार को फरार आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो