scriptWife Killed Husband: अवैध संबंध की खातिर महिला ने की पति की हत्या | Wife Killed Husband for illeagal relationship | Patrika News

Wife Killed Husband: अवैध संबंध की खातिर महिला ने की पति की हत्या

locationकोलकाताPublished: Jul 19, 2019 10:36:51 pm

महिला का बेटी के ट्यूटर से था अवैध संबंध

kolkata West bengal

Wife Killed Husband: अवैध संबंध की खातिर महिला ने की पति की हत्या

कोलकाता

बेटी के ट्यूटर से अवैध संबंध जारी रखने की खातिर एक महिला ने अपने पति की नृशंस ढंग से हत्या कर दी। पति-पत्नी के विश्वास को तारतार करने वाली यह शर्मनाक घटना पश्चिम बर्दवान जिले के काटवा इलाके की है। आरोपी महिला और उसके प्रेमी दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम शम्पा मंडल और उसके प्रेमी का नाम नयन पाल है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी दोनों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।
—-
अवैध संबंध के बारे में जान गया था पति
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि शम्पा का पति सुजीत मंडल उसके अवैध संबंध के बारे में जान गया था। सुजीत उनके संबंध में बाधक बन रहा था। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन शम्पा किसी भी कीमत पर प्रेमी को छोडऩे को तैयार नहीं थी। फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
—-
नींद की गोली खिला कर तकिया से सांस रोककर मार डाला

योजना के अनुसार गुरुवार शाम शम्पा ने पकौड़े में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दिया। कुछ देर बाद सुजीत गहरी नींद में सो गया। इसके बाद शम्पा और उसके प्रेमी नयन ने तकिया से मुंह एवं नाक दबा कर मार डाला।
—-
बेटी ने खोला मां के कुकृत्य का राज
शम्पा की १० साल की बेटी मां और गृह शिक्षक के घिनौने कृत्य के बारे में जानती थी। उसने दोनों को पिता की हत्या करते हुए भी देखा था। उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया। फिर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो