scriptजंगली बिल्ली के बच्चे मिले | Wild cat kids | Patrika News

जंगली बिल्ली के बच्चे मिले

locationकोलकाताPublished: Apr 19, 2019 01:48:53 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

कमल सोरने को सुबह तालाब के किनारे तीनों बच्चे मिले। उसने गांव वालों को जानकारी दी। इस बीच खबर फैल गई कि तीनों बाघ शावक हैं। लोगों की भीड़ लग गई।

kolkata west bengal

जंगली बिल्ली के बच्चे मिले

 

बांकुड़ा . बांकुड़ा के कोतुलपुर ग्राम पंचायत इलाके के पानाहार गांव गुरुवार की सुबह जंगली बिल्ली के तीन बच्चे मिले हैं। उनके बाघ शावक होने की खबर गांव में फैल गई। वन विभाग के कर्मी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को वहीं छोड़कर आने की बात कही जहां से लाया गया था। ग्रामीण उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। प्रशासन उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार कमल सोरने को सुबह तालाब के किनारे तीनों बच्चे मिले। उसने गांव वालों को जानकारी दी। इस बीच खबर फैल गई कि तीनों बाघ शावक हैं। लोगों की भीड़ लग गई। वन विभाग के कर्मी पहुंचे। बच्चों के जंगली बिल्ली होने की बात बताई।

 

 

जगदीशपुर में मिले बम, एक गिरफ्तार

बनगांव . उत्तर 24 परगना के बागदा के जगदीशपुर थानान्तर्गत बुधवार की रात पुलिस के तलाशी अभियान में एक जने के घर से बम मिले। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम विष्णुपद राय है। वह भाजपा का समर्थक बताया जा रहा है। उसके घर से 6 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुपद के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। उसकी रसोई से बम बरामद किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो