कोलकाता

जादूघर, विक्टोरिया, साइस सिंटी बन्द

– कोराना: चिडिय़ाघर को भी बंद करने पर विचार

कोलकाताMar 16, 2020 / 05:20 pm

Vanita Jharkhandi

जादूघर, विक्टोरिया, साइस सिंटी बन्द

कोलकाता . कोरोना वायरस के कहर से महानगर के विभिन्न पर्यटन स्थल भी प्रभावित हुए हैं। रविवार से प्रमुख दर्शनीय स्थलों को बन्द कर दिया गया। हालात को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी स्थिति के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार से विक्टोरिया मेमोरियल के संग्रहालय, साइंस सिटी, भारतीय जादूघर, बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आदि को बन्द कर दिया गया। वहीं चिडिय़ाघर खुला है पर विदेशी पर्यटकों पर नजर रखी जा रही है। विक्टोरिया के जयन्त सेनगुप्ता ने बताया कि हमने म्यूजियम को बन्द करने के लिए केन्द्रीय मंत्रालय व राजभवन की अनुमति मांगी थी। वह अनुमति मिलते ही हमने रविवार से इसे बन्द कर दिया। फिलहाल विक्टोरिया के खुले परिसर को बन्द नहीं किया है पर जल्दी ही उस पर भी विचार किया जाएगा। नेशनल काउंसिल आफ साइंस म्यूजियम के डायरेक्टर जनरल तथा भारतीय जादूघर के अतिरिक्त भारप्राप्त अरिजीत दत्त चौधरी ने बताया कि स्थिति को देखते हुए 31 मार्च तक इंडियन म्यूजियम को बन्द रखने की घोषणा की है। वही सांइस सिटी के अधिकारी ने बताया कि साइंस सिटी को भी 31 मार्च तक बन्द रखने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर चिडिय़ाघर को बन्द नहीं किया गया पर पर्यटकों खासकर विदेशियों पर नजर रखी जा रही है। चिडिय़ाघर के निदेशक आशीष कुमार सामन्त ने बताया कि सेंटर जू अथॉरिटी की ओर से सतर्कता बरतने के लिए क्या-क्या करना जरूरी है उसकी जानकारी दी गई है। उसी के अनुसार कार्य किया जा रहा है। जो लोग आ रहे हैं उनको मास्क और ग्लब्स दिया जा रहा है। चिडिय़ाघर के गेट के बाहर वायरस नाशक स्प्रे किया जा रहा है। सामन्त ने कहा कि अभी तक चिडिय़ाघर को बन्द करने का निर्देश नहीं मिला है इसलिए फिलहाल चिडिय़ाघर खुला है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.