scriptमहिला की पिटाई, आरोप तृणमूल पर | woman beaten by tmc leader | Patrika News

महिला की पिटाई, आरोप तृणमूल पर

locationकोलकाताPublished: Feb 19, 2019 11:26:00 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

महिला की पिटाई, आरोप तृणमूल पर
चुंचुड़ा थाना इलाके के नलडागा का मामला

kolkata

महिला की पिटाई, आरोप तृणमूल पर

महिला की पिटाई, आरोप तृणमूल पर

चुंचुड़ा थाना इलाके के नलडागा का मामला
हुगली

चुंचुड़ा थाना इलाके के नलडागा में एक महिला को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला के बाल भी सरेआम काटे गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि नलडागा के कोदालिया दो नंबर ग्राम पंचायत की उप प्रधान जया गिरी के निर्देश पर पीडि़त महिला रूमा देवी को सरेआम सजा दी गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। सोमवार की रात को यह विवाद चरम पर चला गया। उप प्रधान जया गिरी अपने दल बल के साथ रूमा के घर पहुंची। पहले रूमा के पति समीर भद्र की पिटाई की गई। वह किसी तरह से अपने पांच साल की बेटी को लेकर भाग गया। उसके बाद ही रूमा देवी को पकडक़र एक लैम्प पोस्ट से बांध दिया गया। उसकी पिटाई की गई। अंत में उसके बाल भी कैंची से काट दिए गए। मंगलवार की सुबह से पीडि़त कार्रवाई की मांग को लेकर चुंचुड़ा थाना का चक्कर काट रही है। रूमा का आरोप है कि सरेआम उसे और उसके पति को पीटा गया। कोई भी बीच बचाव करने नहीं आया। उसने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। इस संबंध में जया गिरी से संपर्क नहीं हो पाया।

ट्रेंडिंग वीडियो