scriptपति और उसके तीन दोस्तों पर यौन शोषण का आरोप | Woman lodged FIR against Husband and his friends | Patrika News

पति और उसके तीन दोस्तों पर यौन शोषण का आरोप

locationकोलकाताPublished: May 03, 2018 11:10:28 pm

एक महिला ने पति और उसके तीन दोस्तों पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बीजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Kolkata West Bengal
– बीजपुर में दर्ज कराई एफआईआर, 2 आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता

उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर इलाके की एक महिला ने पति और उसके तीन दोस्तों पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बीजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है। महिला का पति और उसका एक दोस्त फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला का आरोप है कि पेशे से बैंक कर्मचारी उसका पति पिछले सात -आठ महीने से अपने तीन दोस्तों को उसके घर लाता था और उसके साथ कुकृत्य करवाता था। पुलिस के अनुसार महिला का आठ साल का एक लडक़ा है। उसने पुलिस को बताया है कि जब वह विरोध करती थी तो पति उसके बेटे को जान से मार देने की धमकी देता था। बेटे की हत्या के भय से वह अब तक चुप थी और इस घिनौने अत्याचार का सहन कर रही थी। वह सोचती थी कि एक दिन उसका पति सुधर जाएगा, लेकिन उसका अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था। फिर मजबूरन उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार रात महिला की शिकायत दर्ज कराए जाने के तुरंत बाद पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
—–
नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार
इधर अलीपुरदुआर जिले से एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह पिछले पांच महीने से बेटी के साथ कुकृत्य कर रहा था। नाबालिग की मां दूसरे के घरों में नौकरानी का काम करती थी। वह अक्सर घर से बाहर रहती थी। पेशे से टोटो चालक पिता उसके अकेलेपन का फायदा उठा का उसके साथ कुकृत्य करता था। आरोपी ने चूंकि किसी को इस बारे में बताने पर जान से मार देने की धमकी दे रखा था, इसलिए भय से वह किसी को कुछ नहीं बताती थी। बुधवार को बच्ची ने पड़ोसी की एक महिला को पिता के कुकृत्य के बारे में बताया। फिर महिला ने उसकी मां को बताया। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो