कोलकाता

स्थानीय लोगों ने देखा था अपरिचित व्यक्ति को घर से निकलते हुए, रेलवे क्वार्टर से मिला महिला का शव

उल्टाडांगा के रेलवे क्वार्टर से मिला महिला का शव-हत्या की आशंका-जांच में जुटी पुलिस-स्थानीय लोगों ने देखा था एक अपरिचित व्यक्ति को उसके घर से निकलते हुए

कोलकाताJun 04, 2019 / 04:57 pm

Rakesh Mishra

स्थानीय लोगों ने देखा था अपरिचित व्यक्ति को घर से निकलते हुए, रेलवे क्वार्टर से मिला महिला का शव


कोलकाता
उल्टाडांगा में रेलवे क्वार्टर से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। प्राथमिक जांच में महिला की हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय थाने के अधिकारियों के साथ होमीसाइड की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। वहां से नमूनों को संग्रह कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत से पर्दा उठेगा। मृतका का नाम ममता बाला बहादुर (५०) है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात ११.३० बजे के करीब ४४१/८ दक्षिणदारी रेलवे क्वार्टर से ममता को उसके कमरे से संद्ग्धि हालत में पड़ोसियों ने पाया। वह बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ी थी। घर का दरवाजा खुला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उल्टाडांगा थाने को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला को तत्काल आरजीकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसकी मौत की पुष्टि की। महिला के शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि ममता के घर से रविवार शाम को एक व्यक्ति को निकलते देखा गया था। तब से उसके घर का दरवाजा खुला पड़ा था। रात ११.३० बजे के करीब घर का दरवाजा खुला रहने पर पड़ोसियोंं ने ममता को आवाजा लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने घर के भीतर जा कर देखा, तो ममता संदिग्ध हालत में पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बयानों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। इस संबंध में जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / स्थानीय लोगों ने देखा था अपरिचित व्यक्ति को घर से निकलते हुए, रेलवे क्वार्टर से मिला महिला का शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.