scriptबरजोड़ा खदान में फंसी महिला अब तक लापता | Woman trapped in Barjora mine missing till now | Patrika News

बरजोड़ा खदान में फंसी महिला अब तक लापता

locationकोलकाताPublished: Feb 03, 2019 05:33:25 pm

Submitted by:

Renu Singh

कोलकाता

kolkata west bengal

बरजोड़ा खदान में फंसी महिला अब तक लापता

बांकुड़ा के बरजोड़ा में बंद पड़ी खदान से अवैध कोयला खनन के दौरान बुधवार को हुए धंसान में फंसी महिला का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। फंसी महिला का नाम रिंकू बाउड़ी है। दुर्घटना में तीन जनों की मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों ने बडज़ोड़ा थाने में खदान प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतकों में हाबल बागदी, विश्वनाथ बागदी व कल्पना बागदी शामिल है।
बताया जाता है कि खदान के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। गोताखोरों के माध्यम से महिला को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार की सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
मामले की होगी जांच
बाकुड़ा सदर के बीडीओ सुदीप्त दास ने कहा कि खदान धंसान के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही। उन्हें स्थानीय लोगों से खदान प्रबंधन के खिलाफ शिकायत मिली है। प्रशासन सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रहा है।
पंचायत प्रधान शांतनु तिवारी ने कहा कि खदान के बंद होने के कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। प्रशासन इलाके वासियों के लिए वैकल्पिक रोजगार तलाश रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो