कोलकाता

महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

 
-बेहला इलाके की घटना

कोलकाताJan 24, 2019 / 10:40 pm

Rakesh Mishra

Women commit suicide by setting fire on


कोलकाता
बेहल थाना इलाके में एक महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन छिडक़र आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह ११.२५ बजे की है। महिला का नाम चंदना दास (३५) है। वह २३/२ भुपेन राय रोड की बाशिंदा थी। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि गंभीर हालत में उसे विद्यासागर जनरल अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को पता चला है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने आत्महत्या की है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है।

आनंदपुर के स्कूल में चोरी
आनंदपुर इलाके के उत्तर पंचानन ग्राम इलाका स्थित एक स्कूल में मंगलवार देर रात चोरी की गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल में चोरी होने से २३ जनवरी को नेताजी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम फीका पड़ गया। सूत्रों के मुताबिक बीआर अंबेडकर प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह स्कूल के शिक्षक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाने के लिए विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से कागज व रुपए गायब थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Home / Kolkata / महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.