scriptविश्व मधुमेह दिवस पर लगाया चेकअप कैम्प | World Diabetes Day Checkup Camp | Patrika News

विश्व मधुमेह दिवस पर लगाया चेकअप कैम्प

locationकोलकाताPublished: Nov 15, 2018 04:27:26 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

गंगेज गार्डन शिवपुर हावड़ा में सुबह डॉक्टर की देखरेख में फ्री डायबिटीज चेकअप कैंप लगाया। जिसमें 105 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

kolkata west bengal

विश्व मधुमेह दिवस पर लगाया चेकअप कैम्प

कोलकाता . विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब ऑफ कोलकाता वेस्ट एवं कोलकाता क्लासिक ने गंगेज गार्डन शिवपुर हावड़ा में सुबह डॉक्टर की देखरेख में फ्री डायबिटीज चेकअप कैंप लगाया। जिसमें 105 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजकुमार अग्रवाल थे। अमित बोथरा, गंगेज गार्डन अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सुल्तानिया और सचिव संजय टिबरेवाल, अशोक सिंह, प्रकाश मूंदड़ा, संजय बजाज, पवन दायमा, राकेश शारदा और आनंद सुल्तानिया की उपस्थिति सराहनीय रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष सुप्रिया सिंह, सचिव कुसुम मूंदड़ा, शशिकला नागौरी, रेनू परसरामपुरिया, कविता सारडा का योगदान रहा।

 

खंडेलवाल वैश्य समाज का दीपावली प्रीति सम्पन्न

कोलकाता . खंडेलवाल वैश्य समाज कोलकाता की ओर से दीपावली प्रीति सम्मलेन बिका रिदम बैंक्वेट में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड निवासी के.के. खंडेलवाल और सभापति नितिन खंडेलवाल, मंत्री साकेत दुसाद एवं महासभा के सुभाष बम्ब मंच पर उपस्थित थे। बच्चों और महिलाओं ने बॉलीवुड थीम पर शानदार रंगारंग प्रस्तुत किया जिसका लोगों ने जमकर मजा लिया। इस मिलन समारोह में करीब 600 की संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक मंत्री अनूप मेहरवाल ने की। मंत्री दुसाद ने अपने संदेश में कहा कि किस तरह टेक्नोलॉजी ने जीने को तरीके को बदल दिया है ऐसे में हमें क्यों अपनी संस्कृति को बचा कर रखने पर जोर देना चाहिए। मुख्य अतिथि खंडेलवाल ने कहा कि कोलकाता के सम्मानित लोग समाज के उत्थान के लिए तन मन और धन से जुड़े हुए हैं। युवा सभापति नितिन ने उदाहरण के साथ बताया कि कैसे लगन, मेहनत और हिम्मत रखने से सोचे हुए काम को पूरा किया जा सकता है। सुभाष ने खंडेलवाल महासभा के बारे में जानकारी दी। नृत्य प्रस्तुति की जिम्मेदारी को अंबिका और पूनम रावत ने बेहतर तरीके से निभाया। सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीश्याम डंगायच के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

 

‘मैं नहीं हमÓ का भोजपुरी लोक गीत कार्यक्रम

कोलकाता . आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर ‘मैं नहीं हमÓ संस्था की ओर से पारंपरिक भोजपुरी लोक गीत का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में लोकप्रिय भोजपुरी कलाकारों दिलीप गिरी, धर्मेंद्र चौबे, नेहा गुप्ता, लक्ष्मी देवी, विवेक चौबे, मुकेश सिंह ने अपने गीतों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। संस्था सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि छठ पर्व पर ही संस्था की ओर से कार्यक्रम के आयोजन के पीछे उसके पौराणिक काल से ही समाज और परिवार में समानता की वकालत और महत्व को देखते हुए गत 4 वर्षों से पारम्पारिक लोक गीत और लिट्टी चोखा का आयोजन किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथियों में युवा सांसद एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गौरव गोगोई, विधायक नेपाल महतो, विधायक मो. जावेद, डॉ प्रसून पांजा, राजेश सिन्हा, विजय ओझा, किशन झंवर, दिनेश पांडेय, सुरेश पांडेय, अशोक झा, एआइसीसी साधारण सचिव बी.पी.सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, पूर्णिमा कोठारी, प्रदीप मजूमदार, सुमन रॉय चौधरी, मोनालिसा बनर्जी, मनोज पराशर, अजितेश पांडेय, मो.मजीद, रवि ओझा, शशि अग्निहोत्री, शक्ति प्रताप सिंह, पिंटू बरदिया, प्रेम सोनी, सुरेश सोनी, झबरू दुजारी, अनंत चांडक, चंद्रू दमानी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव सिन्हा, रंजीत ठाकुर, पूर्णिमा चक्रवर्ती, रेणुका शर्मा, दीपक सोनी, अमित शर्मा, संदीप बाहेती, आशीष पाठक, लोकनाथ तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, सूरज सोनी, हरि नारायण दुबे, सूरज चोखानी, बंशीधर दुबे, दीप नारायण सिंह, दिलीप पोद्दार एवं सिंघी बगान के स्थानीय नागरिकों ने अहम योगदान दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो