scriptमाता-पिता की मौत से मायूस युवती ने की आत्महत्या | Young girl commits suicide after Father-Mother death | Patrika News

माता-पिता की मौत से मायूस युवती ने की आत्महत्या

locationकोलकाताPublished: Jun 30, 2018 10:36:02 pm

– फंदे से लटका मिला उसका शव- करेया थाने की घटना

kolkata west  Bengal

माता-पिता की मौत से मायूस युवती ने की आत्महत्या

कोलकाता

माता-पिता की मौत से मायूस करेया इलाके की एक युवती ने शुक्रवार रात को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रात लगभग 10:00 बजे उसके घर से पंखे से दुप्पटा के फंदे से लटका उसका शव बरामद किया गया। मृत युवती का नाम उत्तरा चौधरी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—-

गुरुवार को उसकी मां की हुई थी मौत

19 वर्षीय उत्तरा के सिर से वर्ष 2014 में पिता का साया उठ गया था। उत्तरा के पिता की किडनी खराब हो गई थी। पिता की जान बचाने के लिए उसने अपनी एक किडनी डोनेट की थी, लेकिन वह पिता को नहीं बचा पाई थी। पिता की मौत के बाद से ही वह अवसादग्रास्त हो गई थी। वह मां के साथ ही रहती थी। कोई भाई-बहन नहीं थे। पिछले कुछ दिनों से मां की तबीयत खराब चल रही थी। उत्तरा ने इलाज के लिए मां को बेल व्यू नर्सिंंग होम में भर्ती कराया था। गुरुवार को उत्तरा की मां का निधन हो गया। मां की मौत की खबर सुनते ही उत्तरा को गहरा सदमा लगा और उसने आत्महत्या कर ली।
इलाके में शोक की लहर

इस हृदयविदारक घटना से चौभागा रोड इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस उत्तरा के रिश्तेदारों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
—————————————————–

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

कोलकाता

सियालदह मेन शाखा में विधाननगर स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह लगभग 11.10 बजे जब वह शांतिपुर लोकल ट्रेन में चढ़ रही थी तभी उसका पैर फिसल गया। वह गिर पड़ी और ट्रेन की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो