scriptप्रेम संबंध को लेकर युवक ने जान दी | Youth gave life to love affairs | Patrika News

प्रेम संबंध को लेकर युवक ने जान दी

locationकोलकाताPublished: Apr 19, 2018 02:52:33 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– प्रेम संबंध गत तीन वर्षों से चल रहा था

kolkata west bengal
कोलकाता . प्रेम संबंध को लेकर उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में एक युवक ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सौरभ मल्लिक (20) है। सूत्रों के अनुसार वह हाबरा के मानिकतल्ला विद्यासागर पल्ली का रहने वाला था। स्थानीय एक लडक़ी से उसके प्रेम संबंध थे। यह संबंध गत तीन वर्षों से चल रहा था। अचानक एक दिन लडक़ी ने सौरभ से कह दिया कि उसके जीवन में दूसरा लडक़ा आ गया है। उससे वह प्रेम करने लगी है। इतना सुनते ही सौरभ आपे से बाहर हो गया। उसने अपनी प्रेमिका को थप्पड़़ मार दिया और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लडक़ी ने अपने घरवालों को सारी बात बताई तो घरवालों ने सौरभ को फटकार लगाई। थाने में शिकायत करने की धमकी दी। इससे आहत और परेशान सौरभ मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया और फंदे से लटक गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
kolkata west bengal

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

-ससुराल के अन्य सदस्य फरार
कोलकाता . बैरकपुर के घोला थाना इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी हत्या की हत्या कर उसका शव घर में लटका दिया था। मृतका का नाम दीपिका दत्त मजुमदार (19) है।
सूत्रों के अनुसार दीपिका की शादी एक साल चार महीने पहले अघ्र्य दत्त के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया जाता था। मंगलवार की शाम को दीपिका के पिता के पास फोन आया कि दीपिका की तबीयत खराब है। उसे पानीहाटी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो वहां ससुराल पक्ष से कोई नहीं था। दीपिका भी मरी हुई हालत में मिली। इसके बाद उसी रात को घोला थाने में उसके पिता ने दीपिका के पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पति अध्र्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दीपिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो