scriptयुवक ने की आत्महत्या | Youth suicides | Patrika News

युवक ने की आत्महत्या

locationकोलकाताPublished: Sep 06, 2018 08:32:10 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

kolkata west bengal

युवक ने की आत्महत्या

– मृतक का लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है

मुर्शिदाबाद . मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतक का नाम दीपंकर मण्डल (22) है। मौत के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने मृतक का लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है और जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह दीपंकर का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। परिवार वालों का कहना है कि दीपंकर कुछ दिनों से खोया-खोया रह रहा था। किसी से बात भी नहीं कर रहा था। खाना भी ठीक तरह से नहीं खा रहा था। वह हर वक्त मोबाइल और लेपटॉप में ही व्यस्त रहता था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। जांच शुरू की गई है। दीपंकर 12वीं के बाद से ही पिता के कपड़ों का व्यवसाय में सहयोग कर रहा था। अचानक से आत्महत्या की घटना को कोई भी स्वीकार नहीं कर पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल

– भाटपाड़ा पालिका ने स्वनिर्भर समूह को दिया लोन

– पालिका के 28 व 29 नम्बर वार्ड में यह कार्य गुरुवार को सम्पन्न हुआ


भाटपाड़ा . स्वावलम्बी बनाने के लिए स्वनिर्भर समूह की महिलाओं को भाटपाड़ा पालिका की ओर से लाखों रुपए का लोन प्रदान किया गया है। पालिका के 28 व 29 नम्बर वार्ड में यह कार्य गुरुवार को सम्पन्न हुआ। जहां पर सरकारी बैंक की ओर से महिलाओं को काम करने के लिए लोन प्रदान किया गया। इस मौके पर कुल 42 समूह को डेढ़ लाख रुपए लोन दिया गया। जिसमें कुल लोन की राशि 63 लाख रुपए है। इससे महिलाएं अपने कार्य को करते हुए आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विशेष विजन को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य ही है कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सके।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो