scriptWest Bengal BJP : युवा मोर्चा अध्यक्ष सोमित्र खां ने पार्टी की बैठक में मांगी माफी | Yuva Morcha President Saumitra Khan apologizes in party meeting | Patrika News

West Bengal BJP : युवा मोर्चा अध्यक्ष सोमित्र खां ने पार्टी की बैठक में मांगी माफी

locationकोलकाताPublished: Jul 26, 2021 11:34:21 am

Submitted by:

Manoj Singh

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सौमित्र खां ने फेसबुक पोस्ट करने को अपनी भूल स्वीकार की। उन्होंने रविवार को युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई करते समय कभी-कभी गलतियां होंगी ही। उनसे भी कुछ गलतियां हई है। फेसबुक पर व्यक्तिगत राय पोस्ट करना उनकी गलती थी। इसके लिए वे सभी से माफी मांगते हैं।

West Bengal BJP : युवा मोर्चा अध्यक्ष सोमित्र खां ने पार्टी की बैठक में मांगी माफी

West Bengal BJP : युवा मोर्चा अध्यक्ष सोमित्र खां ने पार्टी की बैठक में मांगी माफी

कहा, पार्टी के संबंध में फेसबुक पर पोस्ट करना मेरी भूल थी
कोलकाता
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सौमित्र खां ने फेसबुक पोस्ट करने को अपनी भूल स्वीकार की और इसके लिए उन्होंने बंद कमरे में हुई पार्टी की बैठक माफी भी मांगी। उन्होंने रविवार को कोलकाता के हेस्टिंग्स में युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा का मतलब लड़ाई है। लड़ाई करते समय कभी-कभी गलतियां होंगी ही। उनसे भी कुछ गलतियां हई है। फेसबुक पर व्यक्तिगत राय पोस्ट करना उनकी गलती थी।
इसके लिए वे सभी से माफी मांगते हैं। उन्होंने प्रदेश युवा मोर्चा पद से इस्तीफा देने के फैसले को भी वापस ले लिया। उन्होंने यह बयान दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद दी है। इस दिन कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की प्रशंसा की, लेकिन शुवेंदु अधिकारी का नाम नहीं लिया गया।
उल्लेखनीय है कि बंगाल से भाजपा सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के दौरान सौमित्र खान ने फेसबुक पर पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी पर भाजपा के केन्द्रीय नेताओं को खुद के बारे में गलत संदेश देने का आरोप लगाया था और युवा मोर्चा पद से इस्तीफा देने की धमकी दी थी।
युवा मोर्चा अध्यक्ष को लेकर हो रही चर्चा
सौमित्र खां ने प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले को वापस लेना के बावजूद वे उक्त पद बने रहेंगे या नहीं इसको लेकर पार्टी में विचार-विमर्श हो रहया है। पार्टी के नियमों के अनुसार आमतौर चालीस वर्ष से अधिक आयु के किसी व्यक्ति को इस पद पर नहीं रखा जाता है। सौमित्र की उम्र चालीस साल से अधिक है।
अब अगस्त क्रांति होगा
प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यकारणी बैठक को संबोधित करते हुए सौमित्र ने कहा कि अगले महीने से वे तृणमूल कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा। अगस्त क्रान्ति कैसा होता है वे दिखा देंगे।
सौमित्र में आवेग बहुत है- दिलीप घोष
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सौमित्र खां जल्द ही आवेग में आ जाते हैं और कुछ कह देते हैं। वे बहुत पहले ही उनसे मिलकर सब कुछ बताया था। अब वह चैप्टर क्लोज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो