scriptऐंटी करप्शन ब्यूरो ने 3 अधिकारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार बिल क्लियर करवाने मांग रहे थे रिश्वत | Anti Corruption Bureau arrested 3 officers red handed, demanding bribe | Patrika News

ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने 3 अधिकारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार बिल क्लियर करवाने मांग रहे थे रिश्वत

locationकोंडागांवPublished: Jun 18, 2022 05:02:50 pm

Submitted by:

CG Desk

जल संसाधन विभाग के तीन अधिकारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बिल क्लियर करवाने के लिए मांग रहे थे 24 लाख कमीशन ।

b9bd6035-d738-4d80-8a2b-f3781ced23d5.jpg

कोंडागांव। जिले के जल संसाधन विभाग में एक शर्मसार खबर सामने आयी जहां, विभाग के अधिकारियों ने ठेकदार से बिल क्लियर करवाने के नाम पर कुछ कमिशन की मांग की एंटी करप्शन अधिकारियों द्वारा उनको रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में जल संसाधन विभाग के इइ , एसडीओ और सब इंजीनियर का नाम शामिल है। बताया जा रहा है की इन् अधिकारियों द्वारा ठेकेदार का 1.11 करोड़ के निर्माण काम का बिल क्लीयर करने के एवज में 24 लाख रुपए कमीशन इन्होंने मांगा था। ठेकेदार ने जगदलपुर के ACB कार्यालय में मामले की लिखित शिकायत की थी। ACB की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका पैसा किस्तों में देने की बात हुई थी। ए सी बी ने इइ आर.बी. सिंह, एस डी ओ आर.बी. चौरसिया और सब इंजीनियर डी.के. आर्य को रेंज हाथ करप्शन करते गिरफ्तार किया है।

पैसा हाथ में थमाते ही ए सी बी ने धार दबोचा
जानकारी के मुताबिक, इन तीनों ने ठेकेदार से कमीशन के तौर पर 24 लाख रुपए मांगे थे। जिनमें से 7 लाख 20 हजार रुपए किस्तों में देने की बात कही थी। लेकिन बाद में 7 लाख 20 हजार में से ठेकेदार और अफसरों के बीच में फिर 1 लाख 30 हजार रुपए देने की सहमति बनी। 1 लाख 30 हजार को किस्तों में ही देना था। शुक्रवार को ठेकेदार को इइ के कोंडागांव में स्थित सिंचाई कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में पैसों के साथ बुलाया, जहाँ पहले से ही इइ आर.बी. सिंह के अलावा एसडीओ आर.बी. चौरसिया और सब इंजीनियर डी.के. आर्य मौजूद थे। ठेकेदार जब पहुंचा तो उसने एक लाख 30 हजार रुपए नगद जैसे ही अफसरों को हाथ में पकड़ाए, वैसे ही एसीबी की टीम ने दस्तक दे दी और रिश्वत लेते हुए तीनों अफसरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। शुक्रवार देर शाम पू्रे मामले की जानकारी सामने आई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो