scriptAssembly level meeting organized in BJP office Kondagaon | भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन, बनाई रणनीति, साय बोले- कार्यकर्ता कस लें कमर, देखें Video | Patrika News

भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन, बनाई रणनीति, साय बोले- कार्यकर्ता कस लें कमर, देखें Video

locationकोंडागांवPublished: Mar 19, 2023 06:47:27 pm

Submitted by:

CG Desk

BJP Meeting: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थानीय भाजपा कार्यालय में रविवार की दोपहर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व महामंत्री प्रदेश संगठन पवन साय ने ली।

भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन
भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन

BJP Meeting: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थानीय भाजपा कार्यालय में रविवार की दोपहर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व महामंत्री प्रदेश संगठन पवन साय ने ली। अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढा़ते हुए कहा कि, समूचे भारत में भारतीय जनता पार्टी के अनूकुल वातावरण है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस ने इस देश में पचास साल शासन किया मगर यह स्थान वह नहीं बना पाई। केन्द्र में और प्रदेश में भाजपा का शासन हो, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प के साथ सतत कार्य करना है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.