
कोंडागांव में बड़ा हादसा! (photo-unsplash)
CG Accident News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धमतरी से बारातियों को लेकर लौट रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के भूमका गांव के पास हुआ, जब सीजी 17 केएल 0783 नंबर का वाहन खेत की मेढ़ से टकराकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में मंगली बाई (60), बुधीयारीन नेताम (70), संग्राम समरथ (48) और सुकारो बाई (55) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बाराती सगा देखने की रस्म अदा कर लौट रहे थे। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
16 Jun 2025 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
