script

भारत में corona virus की हुई पुष्टि, क्या है इसके लक्षण, इससे बचाव के लिए क्या करें जानिए यहां

locationकोंडागांवPublished: Feb 01, 2020 01:12:20 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के कंवर ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वायरस के लक्षण दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति को सैंपल एकत्रित कर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भेजने को कहा गया है।

भारत में corona virus की हुई पुष्टि, क्या है इसके लक्षण, इससे बचाव के लिए क्या करें जानिए यहां

भारत में corona virus की हुई पुष्टि, क्या है इसके लक्षण, इससे बचाव के लिए क्या करें जानिए यहां

बोरगांव. कोरोना वायरस की संभावित प्रकोप से निपटने के लिए सर्वेक्षण जांच एवं उपचार तंत्र को पुन: सक्रिय किये जाने के लिए राज्य से समस्त जिले को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि चीन कोरोना वायरस से ग्रसित है। दुनिया के कई महाद्वीपों में कोरोना वायरस के पहुंचने के साथ ही भारत में इसके पहले पीडि़त की पुष्टि हो चुकी है। चीन में सात हजार से ज्यादा लोग इसके संक्रमण से प्रभावित हैं। सौ से ज्यादा लोग काल कवलित हो चुके हैं। पीडि़तों की संख्या के मामले में इसने सार्स को पीछे छोड़ दिया है।

टीके को विकसित करने में जुट चुके हैं
भारत सहित दुनिया के कई देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने की प्रक्रिया में तेजी से जुटे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर उन अस्पतालों को एडवायजरी जारी की है जो इसके पीडि़तों का इलाज कर रहे हैं। इससे पहले कि यह बीमारी महामारी का रूप अख्तियार करे, दुनिया की कई संस्थाएं और वैज्ञानिक इसके टीके को विकसित करने में जुट चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के कंवर ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वायरस के लक्षण दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति को सैंपल एकत्रित कर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भेजने को कहा गया है।
कोरोना वायरस के बचाव के लिए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड एवं दो वेंटीलेटर की व्यवस्था किया गया है।

वायरस के लक्षण
१. बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खराश, सीने में जकडऩ जैसे लक्षण पाए जाते हैं।
२. कोरोना वायरस कैसे फैलता है।
संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छीकने या खांसने से।
३. संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने आदि से।
४. संक्रमित जगह से संपर्क में आने के बाद बिना हाथ धोये अपनी आंख, मुंह एवं नाक को छूने से।

वायरस से बचाव के लिए क्या करें
१. संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचे।
२. नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन एवं साफ पानी
से धोएं।
३. बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को ना छुएं।
४. संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक छूने
से बचें।
५. लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल मे संपर्क करें।

ट्रेंडिंग वीडियो