scriptअवैध कब्जाधारियों के ऊपर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर,व्यापारियों में मचा हड़कंप | illegal Encroachment cleared by Kondagaon district administration | Patrika News

अवैध कब्जाधारियों के ऊपर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर,व्यापारियों में मचा हड़कंप

locationकोंडागांवPublished: Apr 24, 2019 03:09:30 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

अवैध कब्जे को हटाने की सुचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।हालाँकि प्रशासन ने पहले ही अवैध ककब्ज़ा करने वाले वाले व्यापारियों को कब्ज़ा हटाने का नोटिस दिया था लेकिन लेकिन व्यपारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।

kondagaon

अवैध कब्जाधारियों के ऊपर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर,व्यापारियों में मचा हड़कंप

कोण्डागांव. कोण्डागांव में बढ़ रहे अवैध कब्जे के कारण लोगों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था साथ ही मर्दापाल मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है वहीं जगदलपुर नाके पर एक चौराहे का भी निर्माण किया जाना हैं इसीलिए कोण्डागांव जिला प्रशासन आज ऐसे इलाकों में बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे को हटा रहा है।

अवैध कब्जे को हटाने की सुचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।हालाँकि प्रशासन ने पहले ही अवैध ककब्ज़ा करने वाले वाले व्यापारियों को कब्ज़ा हटाने का नोटिस दिया था लेकिन लेकिन व्यपारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
आज एसडीएम टेकचंद्र अग्रवाल, तहसीलदार व नगरपालिका सीएमओं पुरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को हटवाया साथ ही जिन्होंने स्थायी निर्माण करवा लिया था उनका निर्माण भी तोड़ दिया गया जिसे देख कर कई व्यापारियों ने अवैध कब्जे से अपने सामान खुद ही हटा लिए और जिन्होंने अवैध कब्जा था उन्होंने अपना अवैध निर्माण भी खुद ही ध्वस्त कर दिया।किसी भी तरह के विवाद से निपटने के लिए मौके पर पुलिस भी तैनात थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो