scriptIED ब्लास्ट से जवान हुआ घायल, आंखो में आई चोट, जवानों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम | Jawan injured due to IED blast in kondagaon chhattishgarh naxalism | Patrika News

IED ब्लास्ट से जवान हुआ घायल, आंखो में आई चोट, जवानों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम

locationकोंडागांवPublished: Nov 29, 2022 11:50:33 am

Submitted by:

CG Desk

Jawan injured due to IED blast: जिले के नक्सल प्रभावित उसूर इलाके के गलगम से कैंप से पांच सौ मीटर की दूरी पर हुए बलास्ट में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान के आंखों में चोटे आई है। जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना बीजापुर जिले की है।

.

IED ब्लास्ट से जवान हुआ घायल, आंखो में आई चोट, जवानों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम

Jawan injured due to IED blast:

बीजापुर: जिले के नक्सल प्रभावित उसूर इलाके के गलगम से कैंप से पांच सौ मीटर की दूरी पर हुए बलास्ट में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान के आंखों में चोटे आई है। जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना बीजापुर जिले की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह तड़के 8 बजे रूटीन गस्त में निकले जवानों की टुकड़ी करीब 5 सौ मीटर ही चली थी की नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेसर आइईडी के चपेट में आने से 168 बटालियन का जवान दीपक कुमार घायल हो गया। दीपक कुमार के आंखो में चोटें आई है। सुबह गस्त में निकले जवानों की सतर्कता के चलते नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई। घायल जवान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

सड़क मार्गों के निर्माण कार्य शुरू
गौरतलब है की उसूर इलाके के अंदरूनी गांवों में कई वर्षों से बंद पड़े सड़क मार्गों के निर्माण के कार्य शुरू किए गए हैं तथा उसूर गलगम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों के कैंप स्थापित कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अभी हाल में ही गलगम से आगे नंबी गांव में सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित किया गया है।

आंखों में आई चोटे
नेत्र विशेषज्ञ डॉ तरुण कंवर ने बताया की आंखों में चोटे आई है। एक आंख में कार्लनियल स्क्रेच आई है जिसके कारण देखने में परेशानी हो सकती है। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर भेजा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो