scriptप्यार में फंसाकर नाबालिग को ले गया अपने साथ और दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार | Minor Girl Raped after falling in Love | Patrika News

प्यार में फंसाकर नाबालिग को ले गया अपने साथ और दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

locationकोंडागांवPublished: May 11, 2020 05:34:54 pm

Submitted by:

CG Desk

नाबालिग को झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्यार में फंसाकर नाबालिग को ले गया अपने साथ और दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

प्यार में फंसाकर नाबालिग को ले गया अपने साथ और दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ के केशकाल थाना इलाके में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवक को कांकेर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक फैजान खान कांकेर का निवासी है, जो कि जनवरी महीने में अपनी बहन के घर रहने के लिए आया हुआ था। उस दौरान युवती से परिचय हुआ था। इसके बाद युवक 6 मई को दोबारा केशकाल आया, जहां से नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर 7 मई को अपने साथ कांकेर ले गया।
मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो ने बताया 8 मई को युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही थी। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक कांकेर में है, जिसके बाद तत्काल एक टीम को कांकेर रवाना किया गया। जहां से युवक को गिरफ्तार कर नाबािलग के साथ केशकाल लाया गया। आरोपी युवक को कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बता दें कि अभी बीते 4 मई को केशकाल के कुकरदाह गांव में एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर केशकाल थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार 19 साल का आरोपी युवक नाबालिग चचेरी बहन को शादी का झांसा देकर 1 साल से लगातार जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसके कारण लड़की गर्भवती हो गई थी। इस मामले में भी आरोपी उपेंद्र टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो