scriptमोदी देश के तो रमन छत्तीसगढ़ के इंजन है, जो देश को बढ़ा रहे लगातार आगे | Modi is the engine of the country Raman Chhattisgarh | Patrika News

मोदी देश के तो रमन छत्तीसगढ़ के इंजन है, जो देश को बढ़ा रहे लगातार आगे

locationकोंडागांवPublished: Nov 05, 2018 11:31:36 am

Submitted by:

Badal Dewangan

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की शाम विकासनगर स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

देश को बढ़ा रहे लगातार आगे

मोदी देश के तो रमन छत्तीसगढ़ के इंजन है, जो देश को बढ़ा रहे लगातार आगे

कोण्डागांव. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की शाम विकासनगर स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार ने प्रदेश क विकास किया और इस नए राज्य को विश्व में जगह दिलाने का काम किया है।

कांग्रेसियों ने केवल विकास विरोधी कार्य को बढ़ावा दिया है
सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य को पहले रमन सिह नाम का इंजन आगे बढ़ा रहा था। उसमें अब नरेद्र मोदी नाम का इंजन भी जुड़ गया है और अब दोनों मिलकर राज्य को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने वनवासियों को जूता पहनाने के साथ ही अशिक्षा को दूर करने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम करते हुए आज विकसित राज्यों की तरह की सुविधा यहॉ मिलने लगी हैं। हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार अलग-अलग योजना बनाकर उसे लागू कर आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने केवल विकास विरोधी कार्य को बढ़ावा दिया है। शाह ने कोण्डागांव प्रत्याशी लता उसेंड़ी, केशकाल प्रत्याशी हरिशंकर नेताम व नारायणपुर विसभा प्रत्याशी केदार कश्यप के पक्ष में प्रचार किया।

राहूल से पूछा प्रदेश में कीर्तिमान किसने स्थापित किए
भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहूल गांधी से पूछा कि राहुल बाबा प्रदेश मे किसके दम पर सरकार बनाने की बात कह रहे है। जिन्होंने प्रदेश को दुनिया में सीडी बनाकर बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने पूछा कि भाजपा ने जो कीर्तिमान बनाए हैं ऐसा अब तक कांग्रेस की सरकार ने सोचा भी नही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो