scriptमौसम ने बदली करवट, बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात | People get relive from summer after rain | Patrika News

मौसम ने बदली करवट, बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात

locationकोंडागांवPublished: May 21, 2019 03:38:11 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

सोमवार को प्रदेश में बस्तर संभाग (Bastar Division) में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए

rain

मौसम ने बदली करवट, बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात

कोंडागांव. तपती जलती गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। सुबह से ही इतनी तेज धुप होती है की घर से बाहर कदम रखना मुश्किल हो रहा है।जेठ की गर्मी (Summer) से राहत दिलाने आखिरकार इंद्रदेव ने लोगो पर अपनी कृपा दिखाते हुए मंगलवार की दोपहर जमकर गरज-चमक के साथ बरसे। सुबह से तेज धूप के बाद अचानक मैसम में आई इस बदलाव से लोगो को गर्मी से राहत तो जरूर मिली तो वही नगर पालिका के स्वछता विभाग के दावे भी सामने आ गए।
मौसम विभाग ने जताई थी सम्भावना

उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर लू चलने की चेतावनी (weather forecast) मौसम विभाग ने जारी की है, तो दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर अधंड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
राजधानी रायपुर में भी सूरज के तेवर उग्र रहे। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी सामान्य एक डिग्री अधिक 29.2 दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री दुर्ग (Durg) में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एची चंद्रा ने बताया कि कनार्टक (Karnataka) से लेकर गंगोत्री हिमालय (Gangotri Himalaya) तक एक टर्फ बना हुआ है। जो दक्षिणी छत्तीसगढ़ से गुजर रहा है। इस कारण से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क है। अभी एक दो दिन तक कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश में बस्तर संभाग (Bastar Division) में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। दुर्ग और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। मंगलवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। अपरान्ह या शाम को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपाास रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो