कोंडागांव

वीडियो: घर में घुसकर दुबका रहा तेंदुआ, 17 घंटा चला रेस्क्यू ऑपरेशन

– ग्रामीणों की भीड़ के कारण घर में दुबका रहा तेंदुआ
– भीड़ छंटने पर देर रात जंगल की ओर भाग निकला

कोंडागांवJun 27, 2022 / 08:42 pm

CG Desk

कोंडागांव. माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम लुभा में रविवार की सुबह 5 बजे एक तेंदुआ पहुंच गया। कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों को देख तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए नयापारा में एक मकान में घुस कर छिप गया। गनीमत रही कि उस वक्त घर के भीतर कोई नहीं था। इधर, तेंदुआ के आने की खबर पाकर सैकड़ों ग्रामीण के घर के बाहर जमा होने लगे।

वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को दूर हटाने का प्रयास किया। इसके बाद तेंदुए के लिए सुरक्षित बाहर निकलने कॉरिडोर बनाया। इस बीच घबराया हुआ तेंदुआ घर पर ही में दुबका रहा। दिन में बहुत ज्यादा भीड़ इक_ा होने के कारण तेंदुए को बाहर निकालना जोखिम भरा था। इसलिए टीम ने रात होने का इंतजार किया।

आधी रात के बाद भीड़ छंटने लगी तो मुनादी करवाकर ग्रामीणों को घर बाहर न निकलने की हिदायद दी गई। इसके बाद रविवार की रात तकरीबन 10.30 बजे घर का दरवाजा खोला गया और तेन्दुआ को बाहर निकलने का रास्ता दिया गया। तेंदुआ कुछ समय बाद बाहर आया और जंगल की ओर भाग निकला। करीब 17 घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस बारे में डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता ने कहा कि सूचना मिलने के बाद लोगों को सतर्क रहने कहा गया। वहीं तेंदुआ को जंगल की ओर छोड़ दिया गया है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c1hul

आधी रात के बाद भीड़ छंटने लगी तो मुनादी करवाकर ग्रामीणों को घर बाहर न निकलने की हिदायद दी गई। इसके बाद रविवार की रात तकरीबन 10.30 बजे घर का दरवाजा खोला गया और तेन्दुआ को बाहर निकलने का रास्ता दिया गया। तेंदुआ कुछ समय बाद बाहर आया और जंगल की ओर भाग निकला। करीब 17 घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस बारे में डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता ने कहा कि सूचना मिलने के बाद लोगों को सतर्क रहने कहा गया। वहीं तेंदुआ को जंगल की ओर छोड़ दिया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.