कोंडागांवPublished: Jan 08, 2023 03:35:25 pm
CG Desk
Deputy Speaker Santram Netam: केशकाल विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने व उत्कृष्ट विधायक के तौर पर लगातार दूसरी बार चयन होने के बाद उनके प्रथम नगर आगमन पर रविवार को लोगों ने उनका इलाके में भव्य स्वागत किया।
Deputy Speaker Santram Netam: केशकाल विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम(Santram Netam) के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने व उत्कृष्ट विधायक के तौर पर लगातार दूसरी बार चयन होने के बाद उनके प्रथम नगर आगमन पर रविवार को लोगों ने उनका इलाके में भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी होती रही। वहीं, लोग इस दौरान पारम्परिक लोक नृत्य के साथ थिरकते हुए नजर आए।
कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे। विधायक संतराम (Santram Netam)के आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों ने केशकाल को बैनर पोस्टरों से पाट दिया है। वहीं, उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है।