scriptछात्राओं ने शपथ के बाद की अपने स्कूल की साफ सफाई, कहा जीवन पर्यंत जारी रहेगा अभियान | #swarnimbharat abhiyan in kasturba gandhi school borgaon kondagaon | Patrika News

छात्राओं ने शपथ के बाद की अपने स्कूल की साफ सफाई, कहा जीवन पर्यंत जारी रहेगा अभियान

locationकोंडागांवPublished: Feb 20, 2020 11:12:17 am

Submitted by:

Badal Dewangan

छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक की थैलियों को डब्बे में डाल, दोहराया स्वर्णिम भारत का शपथ।

छात्राओं ने शपथ के बाद की अपने स्कूल की साफ सफाई, कहा जीवन पर्यंत जारी रहेगा अभियान

छात्राओं ने शपथ के बाद की अपने स्कूल की साफ सफाई, कहा जीवन पर्यंत जारी रहेगा अभियान

जगदलपुर. भारत को प्लास्टिक मुक्त करने व साफ सुथरा रखने आज सपना पूरा भारत देख रहा है। लेकिन ये सोच सिर्फ सोच बनकर रह गई है। इसपर कार्य करने काई आगे आने को तैयार नहीं है। इसी कड़ी में फरसगांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहल शुरू की है जो पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान स्वर्णिम भारत में अपना साथ देकर सभी छात्राओं ने अपने आसपास पड़े प्लास्टिक व कचरे को उठाकर उसकी साफसफाई कर उसे सही जगह रखा। और इलाके में रहने वाले लोगों को भी इसी तहर पर्यावरण के बचाव के लिए कार्य करने की अपील की।

इस अभियान के तहत सभी बच्चों ने स्वस्वर्णिम भारत की शपथ दोहराई
१. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
२. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
३. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
४. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
५. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

plastic free
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो