scriptपॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक ग्रेड के 1146 पदों पर होगी भर्ती, पढि़ए पूरी खबर… | 1146 posts of assistant grade will be recruited | Patrika News

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक ग्रेड के 1146 पदों पर होगी भर्ती, पढि़ए पूरी खबर…

locationकोरबाPublished: Nov 15, 2019 12:27:27 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Assistant grade recruitment: छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक ग्रेड की भर्ती (Assistant grade recruitment) होनी है। इसके लिए प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं पास के साथ एक साल का डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है।

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक ग्रेड के 1146 पदों पर होगी भर्ती, पढि़ए पूरी खबर...

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक ग्रेड के 1146 पदों पर होगी भर्ती, पढि़ए पूरी खबर…

कोरबा. छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक ग्रेड एक, दो और तीन पर नियमित भर्ती के दरवाजे लगभग बंद हो रहे हैं। कंपनी ने आउट सोर्सिंग पर एक हजार 146 कम्प्यूटर ऑपरेट को कार्य पर रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इन कर्मचारियों की नियुक्क्ति पहले छह माह के लिए होगी।
आउट सोर्सिंग पर भर्ती होने वाले कम्प्यूटर ऑपरेट और ठेकेदार के लिए नियम व शर्ते डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जारी कर दी है। कंपनी में आउट सोर्र्सिंग पर वहीं युवक युवती काम कर पाएंगे जिन्होंने 12वीं पास किया होगा। एक साल का डिप्लोमा भी अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा ठेकेदार के लिए योग्यता निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें
चार घंटे माथापच्ची के बाद 10 मंडल अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर, बांकी के लिए फंसा पेंच

बताया जा रहा है कि बिजली वितरण कंपनी में सहायक ग्रेड एक, दो और तीन के एक हजार १४६ पद खाली पड़े हुए हैं। इस पर भर्ती की प्रक्रिया चालू नहीं हो सकी है। कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की कमी है। इससे निपटने के लिए कंपनी ने आउट सोर्सिंग पर पदों को भरने का मन बनाया है।
कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए निविदा भी जल्द जारी की जाएगी। हलांकि प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि भर्ती छह माह के लिए होगी। लेकिन प्रबंधन के इस निर्णय से श्रमिक यूनियन हैरान नहीं है। यूनियन के कई पदाधिकारियों का कहना है कि सभी कंपनियों में नियमित भर्ती बंद हो रही है। वितरण कंपनी में भी इस नीति को अपनाया जा रहा है। नियमित पदों पर आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों से काम कराना चाहती है। हालांकि यूनियन आने वाले दिन में विरोध करने की बात भी कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो