script13-year-old gang-raped victim gave birth to child in home at Korba | 13 साल की मासूम से गैंगरेप, 26 जनवरी को लड़की ने दिया बच्चे को जन्म... थाना पहुंचा पूरा परिवार | Patrika News

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 26 जनवरी को लड़की ने दिया बच्चे को जन्म... थाना पहुंचा पूरा परिवार

locationकोरबाPublished: Jan 30, 2023 06:47:45 pm

Submitted by:

CG Desk

13 Year old Girl gave Birth to Child: पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि डर की वजह से लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती नहीं बताई थी और बच्चे के जन्म से वे चौंक गए और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 26 जनवरी को लड़की ने दिया बच्चे को जन्म... थाना पंहुचा पूरा परिवार

13 Year old Girl gave Birth to Child: कोरबा. 13 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार लड़की ने एक शिशु को जन्म दिया है। मामला उजागर होने पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला शहर के स्लम बस्ती से जुड़ा है। 22 जून को एक नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इस बीच चार युवक पहुंचे। सभी लड़की से परिचित थे। घूमने के बहाने लड़की को अपने साथ ले गए। डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिवार या पुलिस के साथ साझा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.