पिछले 15 साल से भी अधिक समय से दक्षिण एशियाई देशों से हर साल एशियन ओपन बिल स्टार्क तथा लिटिल कारमोम्टेलस नामक पक्षी बड़ी संख्या में कनकी पहुंचते हैं। शिवधाम कनकेश्वर मंदिर के चारों ओर स्थित चिरौल, सेम्हर, नीम, पीपल, इमली आदि के वृक्षों में पक्षियों का बसेरा होता है। इन पेड़ों पर ही अपने पूरे प्रजनन काल का समय बिताते हैं। उसके बाद अंडे देने के बाद जब बच्चे बाहर आते हैं। उनके बड़े होने के इंतजार के बाद अक्टूबर में उनके साथ वापस अपने देश लौट जाते हैं।