24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : मड़ई मेला से घर लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 38 बच्चे घायल, 10 छात्रों का प्राथमिक इलाज के बाद कटघोरा अस्पताल किया रेफर

- 28 बच्चों को बांकीमोंगरा के विभागीय अस्पताल में इलाज जारी
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 3 Jan 2019, 7:22 PM IST

Breaking : मड़ई मेला से घर लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 38 बच्चे घायल, 10 छात्रों का प्राथमिक इलाज के बाद कटघोरा अस्पताल किया रेफर

Breaking : मड़ई मेला से घर लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 38 बच्चे घायल, 10 छात्रों का प्राथमिक इलाज के बाद कटघोरा अस्पताल किया रेफर

कोरबा. मड़ई मेला से घर लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप सड़क किनारे बेकाबू होकर पलट गई। हादासे में ३८ छात्र छात्राएं घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल १० बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद कटघोरा के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। २८ बच्चों को बांकीमोंगरा के विभागीय अस्पताल में इलाज जारी है।
घायल बच्चे विकासखंड कटघोरा के गांव रंजना स्थित प्राथमिक शाला के हैं। घटना की प्रारंभिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बांकीमोंगरा के मोंगरा स्थित हाई स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से मड़ई मेला का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने कमे लिए विकासखंड के स्कूलों से बच्चों को लाया गया था।

गुरुवार शाम छह बजे बच्चे घर लौट रहे थे। मोंगरा स्कूल से करीब शुक्लाखार के पास पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। बच्चे पिकअप के बाहर फेंंका गए। घटना स्थल पर चींख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बांकीमोंगरा पुलिस भी पहुंची। घायलों को बांकीमोंगरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल १० बच्चों को कटघोरा रेफर किया गया है। करीब २८ बच्चों को इलाज बांकीमोंगरा के विभागीय अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में एक बच्ची के हाथ का पंजा कटकर अलग होने की खबर है। घायल बच्ची को अपोलो रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए बांकीमोंगरा थानेदार सुरेश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। चालक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।