scriptकोरबा के एक छात्र ने बनाई ऐसी कार, जो NASA को आया पसंद, NASA ने जारी किया बोर्डिंग पास | A student of Korba made such a car, which NASA liked | Patrika News

कोरबा के एक छात्र ने बनाई ऐसी कार, जो NASA को आया पसंद, NASA ने जारी किया बोर्डिंग पास

locationकोरबाPublished: Nov 18, 2019 11:34:32 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Hover Car: कक्षा 12वीं के छात्र द्वारा बनाई गई एक कार का मॉडल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) को पसंद आया है। नासा (NASA) ने जुलाई 2020 में होने वाले मंगल मिशन के साथ छात्र का नाम भेजने के लिए स्वीकार किया है। इसके लिए बोर्डिंग पास जारी किया है।

कोरबा के एक छात्र ने बनाई ऐसी कार, जो NASA को आया पसंद, NASA ने जारी किया बोर्डिंग पास

कोरबा के एक छात्र ने बनाई ऐसी कार, जो NASA को आया पसंद, NASA ने जारी किया बोर्डिंग पास

कोरबा. मानव जीवन के कल्याण और विकास के लिए छात्र ने होवर कार का एक मॉडल तैयार किया है। बनाए गए होवर कार मॉडल की सराहना के बाद छात्र और उसके माता-पिता काफी उत्साहित हैं। छात्र विवेक शुक्ला द्वारा तैयार की गई होवर कार पूरी तरह इलेक्ट्रानिक्स है। यह कार मैग्नेटिक इंडक्शन पर कार्य करती है। इसमें इलेक्ट्रानिक के साथ मेन्यूअल ऑपरेटिंग सिस्टम भी है। कार जमीन के साथ हवा और पानी में भी चलने में सक्षम है।
इसके लिए कार में अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है। होवर कार जमीन पर चलती है। जरूरत पडऩे पर हवा में उड़ सकती है। उड़ते वक्त कार का पहिया फोल्ड हो जाता है। लैंडिंग के दौरान व्हील खुल जाते हैं। होवर कार को पानी में भी उतारा जा सकता है। इसके लिए ट्यूब लगा हुआ है। इसे बनाने वाले छात्र अभिषेक ने बताया कि यह मॉडल मानव जीवन के कल्याण और विकास के लिए बनाया गया है। होवर कार का मॉडल एम्बुलेंस की तरह तैयार किया गया है।
कोरबा के एक छात्र ने बनाई ऐसी कार, जो <a  href=
nasa को आया पसंद, NASA ने जारी किया बोर्डिंग पास” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/18/bording_pass_5381913-m.jpg”> होवर कार की मॉडल ने छत्तीसगढ़ बाल विज्ञान कांग्रेस में पहला स्थान प्राप्त किया था। मॉडल का चयन नेशनल विज्ञान कांग्रेस के लिए भी हुआ था, लेकिन किसी कारण से विवेक नेशनल विज्ञान कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अपनी होवर कार की मॉडल को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को भेजा था। कार के मॉडल की ऑपरेटिंग सिस्टम को बताया था।
नासा (NASA) को विवेक के कार का मॉडल पसंद आया है। नासा (NASA) ने विवेक का नाम जुलाई 2020 में होने वाले मॉस मिशन के लिए शामिल किया है। छात्र के नाम को मिशन के साथ मंगल तक भेजने के लिए स्वीकार किया है। एक बोर्डिंग पास भी जारी किया है। विवेक को मॉस की लॉन्चिंग को देखने का मौका भी मिलेगा। विवेक रिसदी स्थित निर्मला अंग्रेजी हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र है। विज्ञान में उनकी दिलचस्पी है।
-छात्र के पिता विनोद शुक्ला समाज कल्याण विभाग के कोरबा कार्यालय में कार्यरत है। माता रजनी शुक्ला गृहणी है। पुत्र की उपलब्धि से दोनों प्रसंन्न हैं। पिता विनोद ने कहा कि विवेक का मॉडल नासा (NASA) द्वारा स्वीकार किया गया है। यह हमारे के लिए खुशी की बात है। इसके पहले हमारे परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो