कोरबा में हुए हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माँ की साड़ी पहिए पर फंसने से हुई दुर्घटना। पढ़िए पूरा मामला।
कोरबा
Published: June 29, 2022 05:53:47 pm
कोरबा। जिले में हुए सड़क हादसे में एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल बच्चा अपने माता-पिता के साथ दुपहिया वहां से कोरबा से जांजगीर की ओर जा रहा था। तभी अचानक रास्ते में उसके मां की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई और वह जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने माँ और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्या मार्ग पर हुए इस हादसे से वहां हताहत मच गई। लोगों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। हादसा रामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के रहने वाले बसंत कुमार निर्मलकर अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे हिमांशू के साथ कोरबा के दर्री इलाके में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहाँ से वे कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी दुपहिया वहां से दोपहर करीब 1 बजे अपने घर जांजगीर लौट रहे थे। जैसे ही वे कनकी पांतोंरा मार्ग पर पहुंचे हिमांशू की मां की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। पहिए पर साड़ी फंसने की वजह से हिमांशू और उसकी मां बाइक से फिसल कर जमीन पर जा गिरे। घटना के बाद बच्चे और माँ को अस्पताल ले जाया लेजाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने हिमांशू को मृत घोषित कर दिया।
मामले में लापरवाही का खामियाजा एक मासूम को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। लोग लगातार लापरवाही से गाडी चलते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। महिलाओं की साडी पहिए पर फंस जाने से आए दिन कई एक्सीडेंट होते हैं। इस चीज़ को लेकर अब लोगों को सजग होने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें