scriptसिटी सेंटर मॉल के हुक्काबार में पुलिस की दबिश, संचालक गिरफ्तार | Accused arrested | Patrika News

सिटी सेंटर मॉल के हुक्काबार में पुलिस की दबिश, संचालक गिरफ्तार

locationकोरबाPublished: Mar 24, 2019 09:57:40 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– नागपुर से आकर मॉल में चला रहा था हुक्का

सिटी सेंटर मॉल के हुक्काबार में पुलिस की दबिश, संचालक गिरफ्तार

सिटी सेंटर मॉल के हुक्काबार में पुलिस की दबिश, संचालक गिरफ्तार

कोरबा. पुलिस ने पॉवर हाउस रोड पर स्थित सिटी सेंटर मॉल के हुक्काबार में छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। हुक्काबार का संचालन गैर कानूनी तरीके से किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि सिटी सेंटर मॉल में हुक्काबार के संचालन की सूचना मिली थी। पुलिस ने हुक्काबार में दबिश दी। युवक फरार हो गए। पुलिस ने संचालक को पकड़ लिया। वह संचालन से संबंधित अनुमति के पेपर पुलिस को प्रस्तुत नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें
Big Breaking : कुसमुंडा में कोल लिफ्टरों के बीच गैंगवार, अमरजीत सहित दर्जनभर युवक घायल

पुलिस ने बार को सील कर दिया। हुक्काबार के संचालक तपन देसाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ तंबाकू उत्पाद प्रतिसेध अधिनियम की धारा २००३ के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी नागपुर महाराष्ट्र का निवासी है। सिटी सेंटर मॉल में हुक्काबार चला रहा था। अस्थाई तौर पर एक होटल में किराए की रूम में रहता था। हुक्काबार पुलिस ने हुक्का पॉट, हुक्का पाइप, तंबाकू युक्त फ्लेवर वाले अन्य नशीली पदार्थ को जब्त किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो