scriptरात एक बजे चेहरे पर कालिख पोत अकेली रहने वाली महिला के घर घुसता था युवक और करता था ये काम, पकड़ाया | Accused arrested | Patrika News

रात एक बजे चेहरे पर कालिख पोत अकेली रहने वाली महिला के घर घुसता था युवक और करता था ये काम, पकड़ाया

locationकोरबाPublished: Jun 22, 2019 06:19:52 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

सीएसईबी की ऑफिसर कॉलोनी में अकेली रहने वाली महिलाओं को रात में डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर उसकी बहन ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

रात एक बजे चेहरे पर कालिख पोत अकेली रहने वाली महिला के घर घुसता था युवक और करता था ये काम, पकड़ाया

रात एक बजे चेहरे पर कालिख पोत अकेली रहने वाली महिला के घर घुसता था युवक और करता था ये काम, पकड़ाया

कोरबा. पुलिस ने बताया कि पिछले माह 28 फरवरी को सीएसईबी की बी-टाइप आवासीय कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने एक युवक पर रात में परेशान करने का आरोप लगाया था। बताया था कि रात लगभग एक बजे एक व्यक्ति जो कपड़ा नहीं पहना था दरवाजा खोलकर एक महिला अधिकारी की मकान में घुस गया। महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने महिला को चाकू से डराया। उस पर हमला किया।
महिला ने युवक का चाकू पकड़ लिया। इसमें महिला आंशिक तौर पर चोटिल हुई थी। युवक चेहरा पर कालिख पोतकर भी अकेली रहने वाली महिलाओं के आवास में घुस जाता था। पुलिस केस दर्जकर युवक की पतासाजी कर रही थी। इस बीच बुधवारी बाजार बस्ती क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने अपने भाई के खिलाफ छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें
बांस-बल्लियों के सहारे रोशन हो रहा घर, क्या कहते हैं विभाग के लाइनमैन व पार्षद, पढि़ए पूरी खबर…

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। युवक के अपराध का तरीका वैसा ही था जैसा सीएसईबी की कॉलोनी में हुआ था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कॉलोनी के पीडि़त महिलाओं ने कराई। महिलाओं ने आरोपी को पहचान लिया। उसका नाम अविनाश कुमार संत बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अविनाश ने कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं को डराना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें
आंगन में बैठी थी महिला, अचानक मौत बनकर दौड़ता हुआ आया सांड, जमीन पर महिला को पटका, मौत

नशे में करता है वारदात
पुलिस का कहना है कि अविनाश साइको प्रवृत्ति का है। वर्ष 2016 से 2019 तक कई बार जेल की हवा खा चुका है। नशा करने के बाद अविनाश वारदात को अंजाम देता था। आरोपी को गिरफ्तारी कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो