scriptएसीबी इंडिया की कोल वॉशरी और पॉवर प्लांट में प्रशासन ने मारा छापा, दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी | Administration raids coal washery and power plant of ACB India | Patrika News

एसीबी इंडिया की कोल वॉशरी और पॉवर प्लांट में प्रशासन ने मारा छापा, दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

locationकोरबाPublished: Jul 07, 2022 05:31:43 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

कोरबा. एसीबी इंडिया के गेवरा दीपका स्थित पॉवर प्लांट और कोल वॉशरी पर प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी है। हालांकि कार्रवाई के दौरान प्रशासन को किस प्रकार की गड़बड़ी मिली है? यह अभी स्पष्ट नहीं है।

एसीबी इंडिया के कोल वॉशरी और पॉवर प्लांट में प्रशासन ने मारा छापा, दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

कोरबा के दीपका में स्थित एसीबी इंडिया का दफ्तर

प्रशासन की टीम में खनिज, राजस्व, पर्यावरण, नापतौल और स्टेट जीएसटी के अधिकारी कर्मचारी शामिल है। कंपनी पर कार्रवाई के लिए बुधवार दोपहर बाद हलचल शुरू हुई। पुलिस लाइन से जवानों को दीपका थाना रवाना गया। कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार, दीपका नायब तहसीलदार, उप संचालक खनिज, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी सहित अन्य अफसर दीपका थाना पहुंचे।

 

थोड़ी देर आपसी चर्चा के बाद अधिकारियों का दल अलग अलग स्थानों के लिए रवाना हुआ। थाने के पास स्थित दीपका कोल वॉशरी, गरुड़ नगर स्थित कोलवॉशरी और चाकाबुड़ा स्थित 270 मेगावाट के पॉवर प्लांट में प्रशासन की कार्रवाई चालू हुई। प्रशासन की ओर से टीम में शामिल सभी विभाग प्रमुखों को अलग अलग कार्य सौंपे गए हैं। इसमें वॉशरी और पॉवर प्लांट में कोयले की उपलब्धता, उसका भौतिक सत्यापन, परिवहन के साधन, जमीन की जांच के बिन्दुओ को शामिल किया गया है। प्रशासन की टीम पर्यावरण के मानकों पर जांच भी वॉशरी और प्लांटों की जांच कर रही है। टीम में शामिल अधिकारियों ने अभी मीडिया के साथ जानकारी साझा करने से इनकार किया है। इतना बताया है कि मामले की जांच चल रही है।

 

 

आगे की जांच के लिए रायपुर से पहुंची टीम
कार्रवाई के दौरान प्रशासन को किस प्रकार की गड़बड़ी मिली? यह 24 घंटे बाद भी स्पष्ट नहीं हुआ है। टीम की ओर से बताया गया है कि मामले की जांच चल रही है। आगे की जांच के लिए रायपुर स्थित खनिज विभाग के मुख्यालय से 14 सदस्यों की एक टीम दीपका गेवरा पहुंची है।


तीन साल में तीसरी कार्रवाई
प्रशासन की ओर से तीन साल में तीसरी बार एसीबी इंडिया और इससे जुड़ी कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। दो बार पहले हुई जांच में कुछ खामिया पाई गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से जुर्माना लगाया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो