घटना बालकोनगर थानांतर्गत ग्राम सोनपुरी के पास मेनरोड में हुई। ग्राम चुइया में रहने वाली महिला कमला धीवर अपनी पुत्री मंजूलता के साथ दर्री में रहने वाले मामा ससुर के घर गई थी। शाम को मां बेटी स्कूटी से घर लौट रही थी। बालकोनगर- अजगरबहार मेन रोड पर ग्राम सोनपुरी के पास पीछे से बाइक पर दो युवक आए।
पर्स का हैंडल के पास रह गया
महिला ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय उसने पर्स को गोद में रखा था। बेटी मंजूलता स्कूटी चला रही थी। बाइक के पीछे बैठा बदमाश पर्स की ओर तेजी से झपटा। पर्स को लुटने लगा। इस बीच पर्स का हैंडल टूट गया। हैंडल महिला की हाथ में रह गया। आरोपी पर्स लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांधा था। जींस पैंट पहने हुए थे।
दो दिन में लूट की दूसरी घटना
दो दिन में बालकोनगर क्षेत्र लूट की यह दूसरी घटना है। इसके पहले आठ अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे बदमाशों ने बालको नेहरू गार्डन के पास निगम की महिला सब इंजीनियर गुलिस्ता साहू से पर्स लूट लिया था। घटना के समय गुलिस्ता अपने पति के साथ घर लौट रही थी। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर ही रही थी कि दूसरी घटना हो गई।
कमजोर पुलिसिंग से बेखौफ हुए अपराधी
बालकोनगर के अलावा शहर में पुलिसिंग कमजोर हो गई है। इससे अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके मन मेें पुलिस या कानून का डर नहीं है। दिन दहाड़े लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।