
कोरबा के अलावा जिले में पांच कृष्ण कुंज का हुआ लोकार्पण
रिसदी में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर की मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी नीम, बरगद, आंवला, पीपल के पौधों का रोपण किया। रिसदी में कृष्ण कुंज के लोकार्पण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अमरूद, महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कदम, विधायक ननकीराम कंवर ने बरगद, कलेक्टर संजीव झा ने बादाम और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सीताफल पौधे का रोपण किया। दीपका के नागिन झोरकी में कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर शामिल हुए।
इसी प्रकार नगर पंचायत पाली के केराझरिया में आयोजित समारोह में गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने पौधा रोपण कर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से नगरवासियों को पूजापाठ और विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक पौधें एक ही जगह पर उपलब्ध हो सकेंगे। शहरवासियों को आस्था और पौराणिक महत्व के पौधे सुलभ तरीके से कृष्ण कुंज में उपलब्ध रहेंगे। इसका लाभ शहरवासी ले सकेंगे। रिसदी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवकला कंवर ने कहा कि शासन की अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण और संवर्धन करना ही हमारा उद्देश्य है। कृष्ण कुंज पौधों के संरक्षण की दिशा में विशेष योजना हैं।
इस मौके पर रामपुर विधायक ्रननकीराम कंवर ने कहा कि सभी पौधे प्रकृति और वातावरण की देन है। प्रकृति के बिना जीवन नगन्य है। प्रकृति आध्यात्म से जुड़ा हुआ है। सभी पौधे प्राण वायु देने का काम करते है। इसीलिए वृक्षों का रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। बरगद को देव स्वरूप माना जाता है। पौधों के देखभाल के लिए लोगों को सचेत रहने की अपील की।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कृष्ण कुंज में रोपे गये धार्मिक और पौराणिकमूलक पौधे से कोरबावासी लाभान्वित होंगे। रिसदी में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, जनप्रतिनिधि सुरेन्द्र जायसवाल, हरिश परसाई सहित कोरबा वन मंडल के डीएफओ प्रियंका पाण्डेय, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, उपसंचालक कृषि अनिल शुक्ला एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रिसदी में कृष्ण कुंज के लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजीव झा ने कहा कि शहर की नागरिकों विशेष तौर पर महिलाओं को अक्षय तृतीया, वट सावित्री, हरतालिका एवं नवग्रह की पूजा आदि धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अलग-अलग जगहों में धार्मिक पौधे खोजने की जरूरत नही पड़ेगी। कृष्ण कुंज में धार्मिक अनुष्ठानों में जरूरत की सभी पौधे रोपित किये जा रहे है। यहां आकर महिलाएं धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजापाठ विधिपूर्वक आसानी से कर सकेंगी।
कृष्ण कुंज में सभी प्रकार के पौधे लगाये गये है और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी हैं। कृष्ण कुंज में रोपित पौधों के माध्यम से शुद्व वायु प्राप्त होगी। रिसदी का कृष्ण कुंज लगभग चार एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहां एक हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये है। कृष्ण कुंज में चबूतरा बनाया गया है। साथ ही शेड का भी निर्माण किया जाएगा। जहां नागरिक आकर धार्मिक पूजापाठ एवं अनुष्ठान सम्पन्न कर सकेंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत पाली के केराझरिया में 900, कटघोरा में 900, छुरीकला में 1111 और दीपका के नागिन झोरकी में भी 1111 पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
Published on:
20 Aug 2022 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
