कोरबा

Ashwamedha Yagya 2019: लोकरंजन से लोकमंगल की प्रेरणा विकसित हो : कालीचरण शर्मा

Ashwamedha Yagya 2019: प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित रजत जयंती महोत्सव में स्कूली बच्चों के द्वारा लोकरंग की छटा बिखेरी गई। सांस्कृतिक संध्या पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रेरणाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कोरबाNov 12, 2019 / 09:34 pm

Vasudev Yadav

Ashwamedha Yagya 2019: लोकरंजन से लोकमंगल की प्रेरणा विकसित हो : कालीचरण शर्मा

कोरबा. अश्वमेधिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जोन समन्वयक कालीचरण शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इनके साथ छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ समन्वयक ओमप्रकाश राठौर, कोरबा उपजोन समन्वयक दानेश्वर शर्मा, संरक्षक एसडी सिंह, कमलेश मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शांतिकुंज प्रतिनिधि बालक राम रत्नमुल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर श्रीराम शर्मा ने बताया कि लोकरंजन के माध्यम से लोकमंगल की भावना विकसित होनी चाहिए। बच्चों में जब संस्कार के साथ संस्कृति का संवहन होगा, तो निश्चित रुप से नया सृजन होगा जो वर्तमान के समय की मूल आवश्यकता है ।
यह भी पढ़ें
Photo Gallery: अश्वमेध महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, विशाल कलश यात्रा के साथ निकाली गई झाकियां

कत्थक शिव तांडव के साथ लघुनाटिका
कार्यक्रम की शुरुआत लतिका थापर ने शिव तांडव से की जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। कुसमुंडा विद्यापीठ के बच्चों ने श्री कृष्ण रासलीला का प्रदर्शन किया, वहीं आठ साल की अद्विका उईके ने गणेश गुरु वंदना में कत्थक नृत्य किया।नेगुरडीह देव संस्कृति विद्यालय के बच्चों ने गीतमय योग की प्रस्तुति दी। मुंगेली से आए छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी करमा नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सारागांव विद्या पीठ के बच्चों ने आओ गढं़े संस्कारवान पीढ़ी व पावर हाउस कोरबा गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने भारत माता की पुकार लघुनाटिका का प्रदर्शन किया ।

यह भी पढ़ें
Ashwamedha Yagya 2019:

हमारा है यह दृढ़ संकल्प प्रेरणा गीत ने सबका मन मोह लिया वहीं बलगी प्रज्ञापीठ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लघुनाटिका, अरपा पैरी के धार का गायन व नृत्य प्रस्तुत किया गया। ओडेकेरा विद्यापीठ के द्वारा गौ माता की पुकार पर प्रस्तुति दी गई। वहीं गुरुकुल विद्यापीठ हरदी ने भाव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
अश्वमेध यज्ञ में मंगलवार को एक जोड़े का विवाह हुआ। गायत्री परिवार ने वैवाहिक जोड़े को पति-पत्नी धर्म का पालन करने संकल्प दिलाया। इस दौरान युवक व युवती के परिवार के सदस्य, गायत्री परिवार के सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
Ashwamedha Yagya 2019: लोकरंजन से लोकमंगल की प्रेरणा विकसित हो : कालीचरण शर्मा

अश्वमेध में मंगलवार को हुए संस्कार
विवाह संस्कार 1
दीक्षा संस्कार 548
पुंसवन संस्कार 10
नामकरण संस्कार 23
मुंडन संस्कार 90
अन्नप्राशन 16
विद्यारम्भ संस्कार 71
यग्योपवीत 156
जन्मदिन 3

Home / Korba / Ashwamedha Yagya 2019: लोकरंजन से लोकमंगल की प्रेरणा विकसित हो : कालीचरण शर्मा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.