scriptशराब के नशे में पहुंचा बेटा, खाना खा रही मां की करने लगा धुनाई, बहन ने रोका तो उसके साथ ये किया… | Assault case | Patrika News

शराब के नशे में पहुंचा बेटा, खाना खा रही मां की करने लगा धुनाई, बहन ने रोका तो उसके साथ ये किया…

locationकोरबाPublished: Jun 04, 2019 11:53:21 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में पहुंचा बेटा, खाना खा रही मां की करने लगा धुनाई, बहन ने रोका तो उसके साथ ये किया...

शराब के नशे में पहुंचा बेटा, खाना खा रही मां की करने लगा धुनाई, बहन ने रोका तो उसके साथ ये किया…

कोरबा. ग्राम बेलाकछार में शराबी पुत्र ने मां व बहन की डंडे और पत्थर से पिटाई कर दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना बालको थाना अंतर्गत ग्राम बेलाकछार की है। यहां निवासी जानकी बाई परिवार के साथ निवास करती है। रविवार की रात लगभग 8:30 बजे परिवार खाना खा रहे थे। इस बीच बड़ा पुत्र लक्ष्मण चौहान शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मां जानकी बाई की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। मां की पिटाई देख सात वर्षीय बहन सुनिता शोर मचाने लगी। इससे लक्ष्मण आवेश में आकर ईंट से हमला कर दिया। पीडि़ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

ट्रेंडिंग वीडियो