scriptसब्जी में नमक कम होने से गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पे मारा, दो दिन बाद हो गई मौत | Assault case: Death of wife | Patrika News

सब्जी में नमक कम होने से गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पे मारा, दो दिन बाद हो गई मौत

locationकोरबाPublished: Dec 07, 2019 09:55:35 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Assault case: महिला के पुत्रों ने पुलिस को दिया बयान, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

सब्जी में नमक कम होने से गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पे मारा, दो दिन बाद हो गई मौत

सब्जी में नमक कम होने से गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पे मारा, दो दिन बाद हो गई मौत

कोरबा. सब्जी में नमक कम होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। गुस्साए पति ने पहले तो लात घुसे और डंडे से पीटा। इतने मेें भी मन नहीं माना तो सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा। घटना के दो दिन बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर जांच शुरू की है। आशंका जताई जा रही हे कि सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें
छह साल की बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घटना उरगा थाना क्षेत्र के गांव साजापानी की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली पुष्पा चौहान ने चार दिसंबर की शाम घर में खाना पकाया था। रात लगभग सात बजे पुष्पा का पति शत्रुहन चौहान घर पहुंचा। महिला ने पति को खाना दिया। सब्जी में नमक कम होने की बात कहकर शत्रुहन पत्नी के साथ विवाद करने लगा। उसने लात, घुसे और डंडे से पत्नी को पीटा। इतने भी मन नहीं माना तो पुष्पा का गर्दन पकड़कर दीवार पर दे मारा। महिला को गंभीर चोटें आई। इसके बाद महिला सोने चली गई।
अगले दिन सुबह पांच दिसंबर को शत्रुहन ने पत्नी पुष्पा का इलाज गांव के एक डॉक्टर से कराया। स्थिति में सुधार नहीं हुआ। छह दिसंबर की शाम महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे शत्रुहन लेकर कोरबा अस्पताल जा रहा था। रास्ते में महिला की मौत हो गई। शत्रुहन पत्नी की शव को घर ले गया। अंतिम संस्कार के लिए पुष्पा के मायके वालों को सूचना दिया। मायके वाले शुक्रवार की देर शाम ग्राम साजापानी पहुंचे।
यह भी पढ़ें
जेल से छूटने के बाद युवक ने महिला पर किया हंसिया से हमला, खून से लथपथ महिला अस्पताल दाखिल


पुष्पा के बेटों से घटना की जानकारी ली। तब पुष्पा के बेटों ने बताया कि चार दिसंबर की देर शाम पिता शत्रुहन ने पुष्पा के साथ मारपीट की थी। मामला संदिग्ध होने पर मायके वालों ने शनिवार सुबह पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच चालू की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस को आशंका है कि गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हुई होगी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो