scriptखेत से धान की फसल घर ले जा रहे किसान पर ग्रामीण ने किया टांगी से हमला, बेटे ने घर पहुंच कर पूछा कारण तो सीने में चला दिया तीर, गंभीर | Attack on young man with arrow | Patrika News

खेत से धान की फसल घर ले जा रहे किसान पर ग्रामीण ने किया टांगी से हमला, बेटे ने घर पहुंच कर पूछा कारण तो सीने में चला दिया तीर, गंभीर

locationकोरबाPublished: Nov 18, 2019 09:16:16 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

कटघोरा थानांतर्गत ग्राम रवा के पंडो पारा में एक ग्रामीण द्वारा युवक पर तीर चलाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि धान की फसल को लेकर पिता के साथ कहासुनी हुई, फिर…

खेत से धान की फसल घर ले जा रहे किसान पर ग्रामीण ने किया टांगी से हमला, बेटे ने घर पहुंच कर पूछा कारण तो सीने में चला दिया तीर, गंभीर

खेत से धान की फसल घर ले जा रहे किसान पर ग्रामीण ने किया टांगी से हमला, बेटे ने घर पहुंच कर पूछा कारण तो सीने में चला दिया तीर, गंभीर

कोरबा. धान की फसल को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक ग्रामीण ने दूसरे पर टांगी से हमला कर दिया। सूचना पर घायल का पुत्र कारण पूछने पहुंचा तो ग्रामीण ने तीर चला दिया। तीर सीने में घुस गया। घायल को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
घटना कटघोरा थानांतर्गत ग्राम रवा के पंडो पारा की है। पुलिस ने बताया कि पंडोपारा में रहने वाला मकसुदन यादव सोमवार की शाम लगभग चार बजे धान की खेत में गया था। धान को बांधकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात गांव में रहने वाले मंगल धनवार से हुई। मंगल ने मकसुदन द्वारा घर ले जा रहे धान की फसल को अपना बताया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मकसुदन घर की ओर चला गया। इस बीच मंगल धनवार पीछे से पहुंचा। उसने टांगी से मकसुदन के सिर पर हमला किया। मकसुदन घायल हो गया।
यह भी पढ़ें
Snake Bite: छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र को सांप ने डसा, स्थिति गंभीर

सूचना मिलते ही मकसुदन का पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव पिता को देखने पहुंचा। तब तक मंगल अपने घर पहुंच गया। पिता पर हमले का कारण जानने के लिए राजेन्द्र यादव मंगल के घर पहुंचा। यह देखकर मंगल मंझवार आक्रोशित हो गया। उसने घर से तीर व धनुष निकाल लिया और तीर राजेन्द्र पर चला दिया। तीर राजेन्द्र के सीने में लगी। खून से लथपथ होकर राजेन्द्र गिर गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डॉयल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंचा। मकसुदन और राजेन्द्र को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को कोरबा रेफर किया है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
कटघोरा थानेदार रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर जटगा चौकी प्रभारी अशरफ खान को पंडो पारा रवाना किया गया। पुलिस ने घटना की जांच चालू की है। घटना के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। वे पुलिस को जांच में मदद नहीं कर रहे हैं। परिवार के सदस्य भी घायलों के साथ हैं। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज नहीं हुआ है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो