scriptबारातियों की कार पेड़ से टकराई, चालक सहित सात घायल | Baratiyo car collide with tree, injures seven including driver | Patrika News

बारातियों की कार पेड़ से टकराई, चालक सहित सात घायल

locationकोरबाPublished: Apr 17, 2019 10:19:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

रफ्तार बना हादसे का कारणशराब की नशे में दुर्घटना की आशंका
 

शराब की नशे में दुर्घटना की आशंका

बारातियों की कार पेड़ से टकराई, चालक सहित सात घायल

कोरबा. बालकोनगर से बारात लेकर जैजैपुर जा रही कार नकटीखार के पास पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक सहित सात बारातियों को चोटें आई है। दो बाराती की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना बुधवार दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बालकोनगर से कार सीजी १२ एआर ४२८९ में सात लोग जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर बारात जा रहे थे। रास्ते में नकटीखार के पास कार पेड़ से टकरा गई। कार पर सवार सभी यात्रियों को गंभीर चोटें आई। सभी को संजीवनी एंबुलेस से जिला अस्पातल भेजा गया। घायलों में रवि दास, पप्पू सिदार, राजेश यादव, अशोक यादव, उसत राम और अगेश्वर शामिल है। राजेश और अगेश्वर की हालत नाजुक बताई गई है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया है। घटना का कारण कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। बताया जाता है कि बालकोनगर से निकलने के बाद बारातियों ने एक स्थान पर शराब पी थी। इसमें चालक भी शामिल था। बालकोनगर- बरबसपुर रिंग रोड पर नकटीखार के पास कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। इसबीच एक बाइक चालक कार के सामने आ गया। इसे बचाने की कोशिश में चालक ने कार को दूसरी ओर मोड़ दिया। रफ्तार अधिक होने से कार सडक़ से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। चालक और इसके बाजू वाली सीट के अलाव पीछे की सीट पर बैठे सभी बारातियों को गंभीर चोटें आई है। घटना में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
– पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज
इधर, दो दिन पहले पिकअप पलटने से घायल हुए दर्जन भर बारातियों के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल को ग्राम गोड़मा से कोरकोमा में रहने वाले बाल मुकुंद के घर बारात गई थी। पीकप सीजी 12 एस 3967 में करीब छोटे बड़े 25 महिलाएं एवं बच्चे बारात पहुंचे थे। शादी (मड़वा) में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रात्रि लगभग 08.30 बजे ग्राम केरवा तालाब के पास पीकप पलट गई। बारातियों ने बताया कि चालक बबलू चौहान निवासी रजगामार संभवत: शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इससे हादसा हुआ। घटना में पुष्पा राठिया, श्याम बाई, अमिसा बाई, बिन्दा बाई, सागर बाई, बैजंती राठिया, मंगलासो बाई, रूखमणी बाई, मनीरो बाई, शाहिल कुमार राठिया व अन्य को चोट आई है। पुलिस केस दर्जकर चालक की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो