scriptमोरगा के मिशन स्कूल में घुसा भालू, मजदूर पर किया हमला, विद्यालय को कराया गया खाली | Bear entered Morga's mission school, attacked the laborer | Patrika News
कोरबा

मोरगा के मिशन स्कूल में घुसा भालू, मजदूर पर किया हमला, विद्यालय को कराया गया खाली

विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के मोरगा स्थित मिशन स्कूल में घुसकर एक भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घायल का इलाज मोरगा के प्राथमिक शाला में किया जा रहा है। इससे विद्यार्थी डर गए। प्रबंधन ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को दिनभर के लिए बंद कर दिया। छात्रों को छुट्टी दे दी गई।

कोरबाDec 04, 2021 / 12:53 pm

Rajesh Kumar kumar

Bear bite

Bear bite

मोरगा में रहने वाले कुछ मजदूर नेहरू स्मारक होली क्रॉस स्कूल मोरगा के उद्यान परिसर में काम रहे थे। इस बीच एक भालू ने मजदूर विजय अनुग्रह पर हमला कर दिया। बचाव के लिए विजय जोर जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक भालू विजय को छोड़कर स्कूल परिसर की गाड़ियों में छिप गया। भालू ने विजय की जांघ से मांस को नोंच लिया था। घायल को मोरगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद विजय को छुट्टी दी गई।

 

हमला के दौरान विजय के साथ दीवान नाम का युवक भी काम कर रहा था। भालू जब विजय पर हमला कर दिया उसी दौरान विजय घटनास्थल से भागकर दूर चला गया। स्कूल परिसर में भालू की मौजूदगी और मजदूर पर हमला की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन हरकत में आया। विद्याथियों की भी चिंता बढ़ गई। सुरक्षा के तौर पर प्रबंधन ने स्कूल को बंद कर दिया। छात्रों को छुट्टी दे दी गई।

 

घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्कूल परिसर में भालू की खोजबीन शुरू की। देर शाम तक भालू वन विभाग की टीम को नजर नहीं आया। भालू को स्कूल परिसर से खदेड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल की छप पर चढ़कर भी खोजबीन की। लेकिन भालू का पता नहीं चला। बताया गया है कि स्कूल का परिसर बड़ा है। इसमें छोटी छोटी झाड़ियां हैं। आशंका है कि भालू झाड़ियों में छिप गया होगा। इस स्कूल में 12वीं तक के विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई करते हैं।

 

500 रुपए की आर्थिक सहायता

वन विभाग की ओर से घायल विजय को इलाज के लिए 500 रुपए की सहायता दी गई है। वन कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर विजय को आर्थिक सहायता राशि दी। उसके इलाज पर होने वाली खर्च वन विभाग की ओर से उठाए जाने की बात कही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो