scriptBees attack laborers, one dies after falling from roof while running | मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला, भागते समय छत से गिरने से एक की मौत | Patrika News

मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला, भागते समय छत से गिरने से एक की मौत

locationकोरबाPublished: May 12, 2023 05:01:27 pm

Submitted by:

CHOTELAL YADAV

कोरबा. छत पर मजदूर काम कर रहे थे, इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे बचने के लिए मजदूर भागने लगे। भागते समय छत से एक मजदूर 80 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला, भागते समय छत से गिरने से एक की मौत
मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला, भागते समय छत से गिरने से एक की मौत
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दयानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे घटी। बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पर काम चल रहा है। छह से आठ मजदूर काम कर रहे थे। स्कूल की छत के नीचे ही मधुमक्खी का बड़ा सा छत्ता था। मजदूरों को इसकी जानकारी नहीं थी। एक मजदूर पानी डाल रहा था, पानी के छींटे छत्ते पर पड़ गया। इसी बीच मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। मजदूर यहां-वहां भागने लगे। पटेलपारा निवासी गोपाल जलतारे 41 वर्ष भागते समय छत से नीचे गिर गया। मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.