यह मामला कोरबा जिले का है। पुलिस ने बताया लड़की की मां की मौत के बाद पिता ईश्वर प्रसाद रजक ने अनिता नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। पिता ने पढ़ने के लिए हॉस्टल में भर्ती कर दिया। एक दिन सहेलियों के साथ मेला देखने रतनपुर चली गई। इसकी जानकारी होने पर ईश्वर और अनिता नाराज हो गए। उन्होंने अपना व्यवहार बदल दिया। हॉस्टल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लडक़ी घर लौटी। उसे प्रताडि़त करने लगे।साथ ही मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।