script

बॉयफ्रेंड को हुआ प्रेमिका के अफेयर का शक, किया ऐसा वार कि युवती के चेहरे में लगे 200 टांके

locationकोरबाPublished: Dec 07, 2019 05:17:48 pm

Submitted by:

CG Desk

ताबड़तोड़ वार से महिला हुई लहूलुहान, हालत नाजुक, अस्पताल में जारी है इलाज।

 प्रेमी के ताबड़तोड़ वार से महिला हुई लहूलुहान

प्रेमी के ताबड़तोड़ वार से महिला हुई लहूलुहान

कोरबा । देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल बौखलाएं बॉयफ्रेंड ने दिनदहाड़े प्रेमिका के चेहरे पर धारदार हथियार (हसिया) से ताबड़तोड़ वार कर किया । घातक प्रहार से प्रेमिका लहूलुहान हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती की है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तो उसे जान से ही मार देता, यदि सही समय पर इलाके के लोग उसे बचाने नहीं पहुंचते। जिस वक्त आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया उस वक्त वह घर में अकेली थी। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस और 112 की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंद्रपाल पहले भी जेल जा चुका है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक इंद्रपाल और महिला नंदनी दोनों शादीशुदा है। महिला मुंगेली की रहने वाली है और बुधवारी बस्ती में दोनों अलग-अलग किराए के मकान में रहते थे। इन दोनों के बीच आपसी संबंध था। दोनों के बीच बात बिगड़ी और युवक ने महिला के चेहरे पर हसिया से वार कर लहूलुहान कर दिया।
धारदार हथियार के वार से महिला के चेहरे में 200 से अधिक टांके लगे है। फिर भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो